फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अगले पांच दिन राहत भरे... बूंदाबांदी के आसार

अगले पांच दिन राहत भरे... बूंदाबांदी के आसार

Sat, 11 May 2019 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
अगले पांच दिन राहत भरे... बूंदाबांदी के आसार
बरेली। भीषण गर्मी की मार से अगले पांच दिन राहत मिलने वाली है। भूमध्य सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम में एक बार फिर उतार-चढ़ाव की भविष्यवाणी की गई है। अगले पांच दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। हांलांकि धूल भरी आंधी भी चलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन का तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह हल्की हवा चली, लेकिन दोपहर में धूप की तीव्रता की वजह से गर्मी का प्रकोप बना रहा। शाम को हल्की हवा चलने के बाद ही राहत मिल सकी। न्यूनतम तापमान भी 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। शनिवार को भी आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में कमी आ सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि 12 से 16 मई तक भूमध्य सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इसके असर से पहाड़ और मैदानी इलाकों में धूल भरी आंधी चलेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। पांच दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। गर्मी का प्रकोप कम होगा। कभी उत्तर-पूरब तो कभी उत्तर-पश्चिम हवाएं चलेंगी। आगामी छह दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed