फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तीन दिन बंद रहेगा फतेहगंज पूर्वी से दातागंज रोड का जैतीपुर क्रासिंग

तीन दिन बंद रहेगा फतेहगंज पूर्वी से दातागंज रोड का जैतीपुर क्रासिंग

Mon, 22 Apr 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन बंद रहेगा फतेहगंज पूर्वी से दातागंज रोड का जैतीपुर क्रासिंग
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। बिलपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास स्थित जैतीपुर रेल क्रासिंग संख्या 344 सोमवार से तीन दिनों तक मरम्मत कार्य के लिए बंद रहेगा। रेलवे की ओर से इस बारे में संबंधित विभागों को सूचना दी गई। मगर चुनाव के वक्त हुए इस निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति है। पोलिंग पार्टियों के साथ ही मतदाताओं और जनता को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

पीडब्लूआई राजेंद्र पाल ने अपने उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के आधार पर बताया कि 22 अप्रैल की सुबह आठ बजे से मरम्मत कार्य के लिए क्रॉसिंग बंद किया जाएगा। यह कार्य 24 अप्रैल की शाम आठ बजे तक होगा। इसके बाद ही रोड को खोला जा सकेगा। इसके लिए फतेहगंज पूर्वी पुलिस को वाहनों का डायवर्जन करने को कहा गया है। थानाध्यक्ष इंद्रकुमार ने भी इस पत्र के मिलने की पुष्टि की। ऐसी स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के तौर पर वाहनों का संचालन 345 निवड़िया रेलवे क्रासिंग से होगा। बिलपुर और टिसुआ के बीच बसावनपुर रोड से वाहनों को निकाला जा सकेगा। इसके चलते आसपास के करीब 25 मतदान केंद्र प्रभावित होंगे। अगर क्रॉसिंग बंद रहा तो यहां की पोलिंग पार्टियों को दूसरे मार्ग से जाने के लिए काफी दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन


हुलासनगरा क्रासिंग बंद रहने की उड़ी अफवाह
जैतीपुर क्रासिंग बंद रहने की सूचना के साथ ही बरेली-शाहजहांपुर हाईवे की हुलासनगरा रेल क्रासिंग 343 के भी तीन दिन बंद रहने की अफवाह उड़ गई। मगर रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने ऐसा कोई आदेश न होने की बात कही। उत्तर रेलवे के सहायक मंडलीय अभियंता रॉकी तुहार ने बताया कि केवल जैतीपुर क्रासिंग को ही मरम्मत के लिए बंद किया जाएगा। हाईवे पर मेंटिनेंस और डायवर्जन का कोई आदेश फिलहाल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed