फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   उच्च शिक्षा की जांच रहे कापियां और जोड़ में गलती

उच्च शिक्षा की जांच रहे कापियां और जोड़ में गलती

Wed, 10 Apr 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
उच्च शिक्षा की जांच रहे कापियां और जोड़ में गलती
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चल रहे मूल्यांकन कार्य में लगातार खामियां सामने आ रही हैं। अब जांची गई कापियों में नंबर जोड़ने में गलती सामने आ रही है। यह गड़बड़ी क्रॉस चेकिंग में पकड़ी जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा के मूल्यांकन कार्य के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नेहरू केंद्र में चार केंद्र बनाए गए हैं। चेकिंग के दौरान यहां अक्सर गड़बड़ी सामने आ रही है। पिछले दिनों परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने एक परीक्षक को डेढ़ मिनट में दो कॉपियां जांचते हुए पकड़ा था। इसके बाद एक शिक्षक द्वारा शराब के नशे में हंगामे की बात सामने आई। अब फिर शिक्षकों की लापरवाही से जुड़ा मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक जल्दबाजी के चलते कुछ शिक्षक कॉपी में अंदर दिए गए नंबरों का जोड़ ठीक से नहीं कर रहे हैं। इसके चलते क्रॉस चेकिंग के दौरान अंदर दिए गए नंबर और मुख्य पृष्ठ पर लिखे नंबरों में अंतर मिल रहा है। इसको देखते हुए परीक्षा नियंत्रक ने सभी परीक्षकों को मूल्यांकन गंभीरता से करने से निर्देश दिए हैं ताकि किसी परीक्षार्थी के ज्यादती न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed