{"_id":"5ca272f3bdec221469616c18","slug":"51554150131-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं देरी से खुले स्कूल तो कहीं लटके रहे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं देरी से खुले स्कूल तो कहीं लटके रहे ताले
विज्ञापन
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो गया। मगर पहले दिन ही यहां अव्यवस्था नजर आई। कुछ एकल स्कूलों में शिक्षक के रिटायर होने के चलते ताला लटका रहा तो कहीं शिक्षक देरी से पहुंचे। वहीं किताबें न होने के चलते बच्चों की पुरानी किताबें देकर पढ़ाई शुरू कराई गई।
जिले भर में बेसिक शिक्षा विभाग के 2098 प्राथमिक और 794 उच्च प्राथमिक स्कूलों में सोमवार से नए सत्र की पढ़ाई शुरू की जानी थी। मगर शिक्षकों की कमी और व्यवस्था की खामी के चलते पहले दिन की पढ़ाई प्रभावित रही। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लोधी राजपूत समेत देहात के भी कुछ स्कूलों में सोमवार को ताला लगा रहा। बताया जाता है कि इस महीने 22 शिक्षकों के रिटायर होने से आठ एकल विद्यालय प्रभावित हुए हैं। ये शिक्षक 30 मार्च को रिटायर हुए और 31 को रविवार होने के चलते यहां कोई नई तैनाती नहीं हो सकी। इसके अलावा कुछ विकासखंड में शिक्षकों की शिक्षा गुणवत्ता ट्रेनिंग चल रही है, इसके चलते भी शिक्षक उसमें व्यस्त रहे।
कुछ ही किताबें बंटी
पूरी किताबें भी अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई हैं, जिसके चलते सोमवार को नगर क्षेत्र के कुछ स्कूलों में कक्षा तीन में तीन और एक व दो में एक-एक किताब बांटी गई। वहीं कुछ स्कूलों में शिक्षकों ने पास हो चुके बच्चों की किताबें लेकर पढ़ाई शुरू कराई।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में शिक्षकों की काफी कमी है, हमें 35 शिक्षकों की जरूरत है। नए सत्र के चलते कुछ जगह शिक्षामित्र तो कुछ जगह रिटायर हुए शिक्षकों से भी जाने को कहा गया था। उपलब्धता के अनुसार किताबें भी वितरित की गईं।
- देवेश राय, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र