फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सेल्फी खींचकर देंगे मतदान का संदेश

सेल्फी खींचकर देंगे मतदान का संदेश

Sun, 24 Mar 2019 01:47 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सेल्फी खींचकर देंगे मतदान का संदेश
बरेली। मतदाता जागरूकता के लिए जिले में एक से प्रतियोगिताएं शुरू होंगी और 20 अप्रैल तक चलेंगी। इसके लिए डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में 23 अप्रैल को मतदान होगा। उससे पहले जागरूकता के लिए स्वीप प्लान के अंतर्गत एक से बीस अप्रैल तक विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें स्कूलाें में रंगोली, पोस्टर निर्माण, नारा लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, लघु नाटक, सेल्फी, हस्ताक्षर अभियान एवं मानव शृंखला बनाई जाएगी। डीआईओएस ने निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल आयोजन के बाद स्वीप प्लान के सह प्रभारी डॉ. अवनीश यादव, उप प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन


मतदान केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
बरेली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र ने स्कूलों के प्रधानाचार्य को मतदान केंद्रों पर न्यूनतम व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस ने कहा है कि चुनाव से पूर्व सभी स्कूलों में शौचालय, बिजली, रैंप, पेयजल, शेड आदि की व्यवस्थाएं हर हाल में दुरुस्त कर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed