फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   80 हजार वोटर कार्ड देने का निजी कंपनी को दिया ठेका

80 हजार वोटर कार्ड देने का निजी कंपनी को दिया ठेका

Fri, 15 Mar 2019 01:32 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
80 हजार वोटर कार्ड देने का निजी कंपनी को दिया ठेका
बरेली। वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने के लिए करीब 80 हजार लोगों ने फार्म-छह भरकर जमा किए हैं। इन मतदाताओं के नए वोटर कार्ड बनवाने का प्रशासन ने कोलकाता की एक निजी कंपनी को ठेका दे दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन मतदाताओं के कार्ड जल्द ही छपवाकर वितरित कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा और भी जो नए फार्म आ रहे हैं, उनकी भी जांच कराकर निस्तारित करने के लिए खास तौर से अभियान चलाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

नए वोटरों के नाम शामिल करने के लिए निर्वाचन विभाग के पास सभी विधानसभा क्षेत्रों से 80370 फार्म-छह प्राप्त हुए हैं। इन फार्म की जांच पूरी हो चुकी है और इनके मतदाता पहचान पत्रों को छपवाने के आर्डर दे दिए गए हैं। इसके अलावा 48669 लोगों ने मतदाता सूची से अपने नाम कटवाने के लिए फार्म-सात भरे हैं। इनकी भी जांच कराई जा रही है। 4054 ऐसे लोगों ने फार्म-आठ भरे हैं, जिनके नाम, पतों में कोई न कोई गड़बड़ी है और मतदाता सूची में उन्हें संशोधित किया जाना है। 1258 मतदाताओं अन्य विधानसभा क्षेत्र में स्थानांतरित हो गए हैं। इन सभी को लेकर प्रशासन के पास एक लाख 34 हजार से ज्यादा फार्म प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने या कटवाने के लिए लोगों से फार्म भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्रवार सूची में नाम बढ़वाने या हटाने के लिए आए फार्म
विधानसभा क्षेत्र फार्म-छह फार्म -सात
बहेड़ी 10230 7204
मीरगंज 6940 4698
भोजीपुरा 9831 6517
नवाबगंज 8623 4366
फरीदपुर 6666 3488
बिथरी चैनपुर 10178 6196
बरेली 8872 4348
बरेली कैंट 8372 4764
आंवला 10707 7086
----------------------------------------
कुल 80370 48669
---------------------------------------

वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने या हटाने के लिए जो भी फार्म प्राप्त हुए हैं। उनकी जांच कराई जा रही है। करीब 80 हजार लोगों को वोटर कार्ड देने के लिए एक निजी कंपनी को ठेका दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed