{"_id":"5c7c2cc2bdec224bd41e3b3f","slug":"51551641794-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शहीद खान बहादुर खान से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शहीद खान बहादुर खान से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कौमी सद्भावना समिति के तत्वावधान में अमर शहीद खान बहादुर खान के जन्मदिवस पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें अमर शहीद खान बहादुर खान के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेने और उसे जीवन में उतारने का आह्वान किया गया।
विकास भवन सभागार में हुई गोष्ठी में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अमर शहीद खान बहादुर खान के बलिदान को हमेशा स्मरण किया जाता रहेगा। मुख्य वक्ता डॉ. रूपाली सोना ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जनता में चेतना जागृत होती है। एनवाईके के जिला युवा समन्वयक डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि प्रमुख क्रांतिकारियों के शिलापट जिले के प्रमुख स्थानों पर स्थापित किए जाने चाहिए। प्रदेश शाखा उपाध्यक्ष अशोक सक्सेना और समाजसेवी अश्वनी ओबराय ने अमर शहीद खान बहादुर खान के कार्यों को आज भी प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम में पंडित मेधावृत्त शास्त्री, ज्ञानी काले उर्फ कमेंद्र सिंह, मेजर कैलाश मसीह और खान बहादुर खान के वंशज नवाब शफ्फन खान को तिरंगा, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान शाहिद खान, योगेंद्र सिंह, रवि पाठक, उमेश रस्तोगी, रज्जन कालिया, लियाकत अली खां, सुनील पथारिया, विश्वमोहन रस्तोगी आदि मौजूद रहे।