फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तीन साल बाद आया रिजल्ट, फेल होने पर आत्महत्या की चेतावनी

तीन साल बाद आया रिजल्ट, फेल होने पर आत्महत्या की चेतावनी

Thu, 28 Feb 2019 02:22 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
तीन साल बाद आया रिजल्ट, फेल होने पर आत्महत्या की चेतावनी
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने डिप्लोमा फैशन डिजाइनिंग 2016-17 का रिजल्ट तीन साल बाद जारी किया और इसमें भी अधिकतर छात्र फेल हो गए। गुस्साए छात्रों ने आंदोलन और आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। कहा कि अगर पास का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ तो कुछ भी कर जाएंगे। बरेली कॉलेज के कई छात्रों ने प्राचार्य से शिकायत की। जिसके बाद मामला विश्वविद्यालय भेजा गया।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2016-17 में बरेली कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग के 17 छात्र थे। परीक्षा के तीन साल बाद विश्वविद्यालय ने जनवरी में रिजल्ट घोषित किया, जिसमें 17 में से 12 छात्र फेल हो गए। इससे छात्रों में रोष है। प्राचार्य से शिकायत करने पहुंचे छात्रों का कहना है कि एक तो देर से रिजल्ट आया और उसमें भी फेल कर दिया गया। छात्रों ने पास का रिजल्ट घोषित करने की मांग की और कहा कि अगर पास नहीं किए गए तो आंदोलन करेंगे, जरूरत पड़ी तो आत्महत्या भी कर लेंगे। प्राचार्य ने छात्रों को काफी देर समझाया। कहा कि विश्वविद्यालय को मामला भेजा जाएगा। उसके बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed