{"_id":"5c536007bdec2259b05bb7cf","slug":"51548967943-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल से मांगा सड़क दुर्घटनाओं का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल से मांगा सड़क दुर्घटनाओं का ब्योरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम के नोडल अधिकारी ने जिला अस्पताल प्रशासन से शहर में बीते वर्ष हुई सड़क दुर्घटनाओं का ब्योरा मांगा है। पत्र में कहा गया है कि अस्पताल प्रशासन को डाटा कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर यह जानकारी स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर अपलोड करानी है।
स्मार्ट सिटी को लेकर शहर में कई मानकों को लेकर सर्वे हो चुके है। इसी क्रम में जरूरी जानकारी पहुंचाने के लिए अस्पताल प्रशासन को डाटा कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने को कहा गया है। साथ ही सारी जानकारी स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर डालने को कहा है। शहर में बीते वर्ष हुई सड़क दुर्घटनाओं के ब्योरे में पैदल, बाइक सवार और अन्य यातायात माध्यमों से चल रहे लोगों के साथ हुए हादसों की जानकारी देनी होगी। हादसों में हुई मौतों का रिकॉर्ड भी मांगा गया है।