{"_id":"5c4386acbdec2254606a5b77","slug":"51547929260-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजूरी के बाद भाजपा पार्षद ने 14वें वित्त आयोग के कामों पर उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजूरी के बाद भाजपा पार्षद ने 14वें वित्त आयोग के कामों पर उठाया सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम को 14वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त अनुदान से स्वीकृत निर्माण कार्यों पर भाजपा पार्षद विपुल लाला ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत कमिश्नर रणवीर प्रसाद से की है।
पिछले दिनों कमिश्नर की अध्यक्षता वाली बैठक में नगर निगम के 18.5 करोड़ रुपये के 143 विकास कार्यों को मंजूरी मिली थी। यह सारे विकास कार्य 14वें वित्त आयोग से स्वीकृत धनराशि से कराए जाने हैं। इनको लेकर पार्षद विपुल लाला ने शनिवार को कमिश्नर से शिकायत करके बजट के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पार्षद का आरोप है कि चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों ने ऐसी कालोनियों में भी काम स्वीकृत करा दिए हैं, जो नगर निगम क्षेत्र में नहीं हैं। कमिश्नर ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।