फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अमर उजाला क्रिकेट लीगः सेंट फ्रांसिस, डीपीएस और अलमा मातेर ने दर्ज की जीत

अमर उजाला क्रिकेट लीगः सेंट फ्रांसिस, डीपीएस और अलमा मातेर ने दर्ज की जीत

Tue, 15 Jan 2019 01:48 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 15 Jan 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला क्रिकेट लीगः सेंट फ्रांसिस, डीपीएस और अलमा मातेर ने दर्ज की जीत
क्रिकेट लीग - फोटो : अमर उजाला
बरेली। अमर उजाला की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को अमर उजाला क्रिकेट लीग का आगाज हुआ। दस-दस ओवरों के मुकाबलों में पहले ही दिन जमकर चौके-छक्कों की बरसात हुई। पहले दिन हुए कांटे के तीन मुकाबलों में सेंट फ्रांसिस, डीपीएस अलमा मातेर ने जीत दर्ज की। नॉक आउट मुकाबलों में सेंट फ्रांसिस ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बाकी मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन


क्रिकेट लीग का उद्घाटन पूर्व रणजी खिलाड़ी अतुल मिश्रा, मनोज दीक्षित और इंटर यूनिवर्सिटी खिलाड़ी नजमुल इस्लाम ने किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली खिलाड़ियों से अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें क्रिकेट की बारीकियां भी बताई। पहला मुकाबला अलमा मातेर और राधा माधव के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अलमा मातेर ने निर्धारित दस ओवर में 81 रन बनाए।
विज्ञापन


इसमें हिमेंद्र ने 20, नवदीप ने 32, अमन ने 15 और अरशद ने पांच रन का स्कोर किया। राधा माधव के अनुज ने दो, शिवम और दिनेश ने एक-एक विकेट लिया। राधा माधव की टीम 57 बना सकी। शिवम टॉप स्कोरर रहे जिन्होंने 19 रन की पारी खेली। रविंद्र ने 11 और सलामी बल्लेबाज निशू ने 6 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट फ्रांसिस और पद्मावती एकेडमी के बीच हुए दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट फ्रांसिस ने हिमेश के 20 रनों के बूते दस ओवर में 88 रन बनाए। दीपक, सक्षम, रितिक सक्सेना ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। पद्मावती के सरवन ने दो और विकास ने एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पद्मावती एकेडमी की टीम दस ओवर में छह विकेट खोकर 74 रन ही बना सकी और मुकाबला 14 रन से हार गई।

हालांकि बल्लेबाजों ने सेंट फ्रांसिस को कांटे की टक्कर दी। दोपहर बाद डीपीएस और बीबीएल स्कूल की भिड़ंत हुई। इसमें बाजी डीपीएस ने मारी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीबीएल की टीम दस ओवर में 59 रन ही बना सकी। बीबीएल के यश ने शानदार 30 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके शामिल थे। इसके अलावा चिराग 5 रन बनाए।

डीपीएस के अविनाश ने तीन विकेट चकटाए। जवाब में उतरी डीपीएस की टीम के ओपनर सत्यम और विकास ने सधी हुई शुरुआत की और मुकाबला जीतकर लौटे। सत्यम ने 13 और विकास ने पांच चौके और एक छक्के साथ 37 रन की पारी खेली। मंगलवार को तीन नॉक आउट मुकाबले होंगे। बुधवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका अरबाज और फरदीन ने निभाई। स्कोरर अभिषेक और विशेष सहयोग क्रिकेट कोच ओपी कोहली का रहा।


आज इनके बीच होंगे मुकाबले
- सेक्रेड हार्ट्स बनाम अलमा मातेर सुबह 8:30 बजे
- एसआर इंटरनेशनल बनाम जिंगेल बेल्स सुबह 10:30 बजे
- जीआरएम बनाम डीपीएस अपराह्न 1:30 बजे

रणजी खिलाड़ियों ने दिए टिप्स
पूर्व रणजी खिलाड़ी अतुल मिश्रा, मनोज दीक्षित और इंटर यूनिवर्सिटी खिलाड़ी नजमुल इस्लाम ने खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां बताई और अपने अनुभव साझा किए। कहा कि आज भी असली खिलाड़ी वो माना जाता है जो खुद को 50 या 20 ओवर में नहीं बल्कि टेस्ट मैच में साबित करता है। इसके लिए खिलाड़ियों को तकनीक सीखने की जरूरत है। लंबे शॉट लगाने के बजाए खिलाड़ी शुरू से ही तकनीक सीखे। तकनीकी रूप से मजबूत खिलाड़ी हर परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed