फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मुफ्ती मोहम्मद मियां दसवीं बार बने जमीयत उलमा के जिलाध्यक्ष

मुफ्ती मोहम्मद मियां दसवीं बार बने जमीयत उलमा के जिलाध्यक्ष

Fri, 04 Jan 2019 01:42 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
मुफ्ती मोहम्मद मियां दसवीं बार बने जमीयत उलमा के जिलाध्यक्ष
बरेली। जमियत उलमा के चुनाव में मुफ्ती मोहम्मद मियां कासमी को दसवीं बार जिलाध्यक्ष बने हैं, जबकि मौलाना अरशद मजाहरी को दुबारा शहर अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

जमियत का यह इंतखाबी इजलास बृहस्पतिवार को बाजार सराय खाम स्थित मदरसा अरबिया काशीफुल उलूम के वसी हाल में संपन्न हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष मुफ्ती कासमी के साथ नायब सदर हाफिज इजहार, हाफिज शमशीद, रफीक अहमद आजाद, मौलाना तासीर, मौलाना हारून चुने गए। मौलाना शाहिद कासमी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा डॉ. अब्दुल्ला, हाजी असलम, इंजीनियर अखलद मियां और गौहर मियां को सचिव बनाया गया।

इसी तरह शहर कमेटी के चुनाव में शहर अध्यक्ष मौलाना मजाहरी के साथ जुबैर शमसी, तनवीर खां, मौलाना कौसर, हाजी अशरफ को नायब सदर घोषित किया गया। इसमें मौलाना अशहद तारिख शमसी को महासचिव बनाया गया। साथ ही इफ्तिखार गुड्डू, जुबैर, मोहम्मद फराज, मोहम्मद साजिद इदरीसी, मोहम्मद आमिर को शहर का सचिव नियुक्त किया गया। जलसे की अध्यक्षता मुफ्ती मोहम्मद मियां और संचालन मौलाना अरशद मजाहरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed