फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सैन्य अफसरों ने लाल फाटक ओवरब्रिज का निर्माण देखा

सैन्य अफसरों ने लाल फाटक ओवरब्रिज का निर्माण देखा

Sun, 30 Dec 2018 01:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सैन्य अफसरों ने लाल फाटक ओवरब्रिज का निर्माण देखा
बरेली। लाल फाटक ओवरब्रिज निर्माण के लिए लीज पर ली जाने वाली सेना, मिलिट्री फार्म और कैंट बोर्ड की जमीन का शनिवार को अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। निर्माण कार्य में अड़चन से स्थानीय निवासियों और राहगीरों की समस्याओं को भी नोट किया। उच्चाधिकारियों से मंथन के बाद सकारात्मक निर्णय लेने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रक्षा संपदा विभाग ने प्रशासन के लीज के प्रस्ताव पर अनौपचारिक सहमति जताते हुए संबंधित मामले पर सेना, कैंट और मिलिट्री फार्म के अफसरों से राय मांगी थी। शुक्रवार को पत्र मिलने के बाद सैन्य और कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने डीईओ के साथ शनिवार पूर्वान्ह 11:30 बजे लाल फाटक ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। कैं ट बोर्ड के एई आरके माहेश्वरी ने बताया कि मौके पर निर्माण कार्य देखा गया। साथ ही, लीज के प्रस्ताव के बाबत प्रशासन को दी जाने वाली जमीन का भी मुआयना किया। उन्होंने यातायात में आ रही समस्याओं को देखते हुए सेना की ओर से भी जनहित में सकारात्मक सहमति बनने की संभावना जताई है। बताया कि 30 वर्षों के लिए करीब चार करोड़ रुपये के प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने पर उसे पीडी लखनऊ को भेजा जाएगा। वहां से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। लीज के प्रस्ताव पर आखिरी निर्णय रक्षा मंत्रालय ही लेगा।
विज्ञापन


पुल निर्माण में अड़चन से सैन्य अफसर भी परेशान
एडम कमांडेंट कर्नल पी. अमित ने बताया कि निर्माण कार्य प्रभावित होने से इस मार्ग से सेना को भी मूवमेंट में दिक्कत होती है, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत पब्लिक को हो रही है। कहा, ओवरब्रिज निर्माण जल्द पूरा हो जाए तो यह सभी के लिए बेहतर रहेगा। जनहित को देखते हुए सकारात्मक निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया है। बताया कि लीज के प्रस्ताव पर आखिरी निर्णय रक्षा मंत्रालय का होगा। रूटीन निरीक्षण में लाल फाटक पर चल रही गतिविधियों को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीज पर जमीन लेने का निर्णय सही
कैंट बोर्ड के एई आरके माहेश्वरी के मुताबिक जमीन के बदले जमीन देने में लंबी कवायद चलती रहती। क्योंकि प्रशासन ने बभिया में जो जमीन दिखाई गई थी वह छावनी क्षेत्र से करीब करीब सवा चार किलोमीटर दूर होने से उसका उपयोग नहीं था। इसलिए जमीन को लेने से इंकार किया गया। वहीं, प्रशासन ने आस-पास जमीन देने में असमर्थता जताते हुए 30 वर्षों की लीज पर जमीन देने का प्रस्ताव भेजा है। रक्षा संपदा अधिकारी की ओर से प्रस्ताव पर विचार के लिए पत्र भेजा गया है। जिसके संबंध में निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed