{"_id":"5c1bf52abdec22569a51b00f","slug":"51545336106-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने से राशन नहीं बांटने वाले कोटेदार पर रिपोर्ट, दुकान भी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने से राशन नहीं बांटने वाले कोटेदार पर रिपोर्ट, दुकान भी सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज/ क्योलड़िया। रिठौरा मामले से सबक लेते हुए क्योलड़िया में राशन दुकान को सस्पेंड करते हुए पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने दो माह से राशन न मिलने और खाद्यान्न की कालाबाजारी करने की शिकायत डीएम से की थी।
भदपुरा गांव के खमरिया गांव के छेदालाल की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। गांव के रतिपाल, नक्षत्र पाल, जयपाल सिंह आदि ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि कोटेदार छेदालाल दो माह से राशन वितरण नहीं कर रहा है। वह राशन को बाजार में बेचकर हरियाणा चले जाते हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मामले की जांच एसडीएम अमरेश कुमार को देते हुए कार्रवाई के आदेश दिए। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक पशुपति देव को मौके पर जाकर जांच के आदेश दिए। पूर्ति निरीक्षक जब गांव पहुंचे तो दुकान बंद थी। सुखरानी, तौलेराम, जगपाल सिंह, राकेश कुमार, मिथलेश कुमारी, प्रेमवती और ग्राम प्रधान कमला देवी ने राशन कालाबाजारी की बात कहते हुए दो माह से वितरण न होने की बात कही। पूर्ति निरीक्षक ने इन बयानों के आधार पर दुकान को निलंबित करते हुए कोटेदार छेदालाल के खिलाफ थाना क्योलड़िया में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। साथ की मामले की रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को भी भेजी है।
राशन ले जाने पर वाहनों पर लगाने होंगे बैनर
पूर्ति निरीक्षक पशुपति देव ने बताया कि कोटेदार जिस वाहन से राशन लेकर गोदाम से जाएगा, उस वाहन पर बैनर लगाना होगा है। यह वाहन निर्धारित मार्गों से होकर ही सीधे दुकान पर रुकेगा। यदि कोटेदारों ने इस मामले में लापरवाही बरती तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों के आधार पर राशन की दुकान को निलंबित कर कोटेदार छेदालाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। गरीबों को मिलने वाले राशन पर गड़बड़ी करने वाले कोटेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी