फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अब ऑनलाइन जारी होंगे एनएसएस सर्टिफिकेट, फर्जीवाड़ा रुकेगा

अब ऑनलाइन जारी होंगे एनएसएस सर्टिफिकेट, फर्जीवाड़ा रुकेगा

Wed, 19 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अब ऑनलाइन जारी होंगे एनएसएस सर्टिफिकेट, फर्जीवाड़ा रुकेगा
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर भारांक का लाभ लेने वालों की अब दाल नहीं गलेगी। एनएसएस के सर्टिफिकेट अब ऑनलाइन जारी होंगे। इतना ही नहीं एनएसएस यूनिट के हर विद्यार्थी का रिकॉर्ड ऑनलाइन रहेगा, इसे कभी भी सत्यापित किया जा सकेगा। नई व्यवस्था से फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन

दरअसल, अब तक एनएसएस के सर्टिफिकेट ऑफलाइन बनते हैं। कैंप में हिस्सा न लेने वालों को भी सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाते हैं। इससे सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा एडमिशन प्रक्रिया में होता है। भारांक का लाभ पाने के लिए छात्र किसी दूसरे के सर्टिफिकेट स्कैन करके उसे अपने नाम से तैयार कर लेते हैं। बरेली कॉलेज के पास एक प्रिंटिंग प्रेस में तो बड़े पैमाने पर यह खेल होता था। बरेली कॉलेज में इसी साल सैकड़ों सर्टिफिकेट निरस्त किए गए थे। अब ऑनलाइन सर्टिफिकेट जारी होने से फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा। कंप्यूटर से इनका सत्यापन भी किया जा सकेगा। विश्वविद्यालय से संबद्ध दो सौ से ज्यादा महाविद्यालयों में एनएसएस यूनिट हैं।
विज्ञापन


फर्जीवाड़े के चलते इस बार 22 यूनिट की गईं थीं रद्द
एनएसएस में कॉलेज स्तर पर किस हद तक फर्जीवाड़ा होता है, इसका नमूना इसी साल देखने को मिला। 22 कॉलेजों ने कागजों पर फर्जी कैंप दिखा दिए गए। कैंप का बजट भी कॉलेज डकार गए। मामला खुला तो विश्वविद्यालय ने इन सभी 22 यूनिट को रद्द कर दिया। अब कैंपों को लेकर भी सख्ती बरती जा रही है। जहां कैंप लगेगा, उसका भौतिक सत्यापन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




राष्ट्रीय सेवा योजना के सर्टिफिकेट इस साल से ऑनलाइन होने जा रहे हैं। विद्यार्थियों का सारा डाटा ऑनलाइन रहेगा। इनका सत्यापन भी ऑनलाइन किया जा सकेगा। इससे सर्टिफिकेट में होने वाले फर्जीवाड़े पर लगाम लग सकेगी। - डॉ. सोमपाल सिंह, एनएसएस कोआर्डिनेटर रुविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed