फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   500 crore to estabilish greater bareilly

ग्रेटर बरेली बसाने के लिए बीडीए खर्च करेगा पांच सौ करोड़ की एफडी

Wed, 19 Oct 2022 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
500 crore to estabilish greater bareilly
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ग्रेटर बरेली बसाने के लिए अपना खजाना खाली करेगा। किसानों को जमीन के बदले 1200 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। बीडीए के खजाने में 500 करोड़ रुपये हैं। बाकी पैसे के बंदोबस्त के लिए बीडीए जुट गया है। बीडीए का दावा है कि ग्रेटर बरेली योजना के जरिए बीडीए दो हजार करोड़ से अधिक कमाएगा।
विज्ञापन

रामगंगानगर आवासीय योजना का शुभारंभ वर्ष 2002 में हुआ था लेकिन योजना एक दशक में आगे नहीं बढ़ पाई। वर्ष 2019 के बाद योजना ने गति पकड़ी। यहां चार से पांच सेक्टरों के प्लाटों की बिक्री की गई और अच्छी आय की गई। इससे बीडीए का खजाना भर गया। अब इस योजना पर लगभग पूरा काम हो गया। इसी के विस्तार के लिए ग्रेटर बरेली कॉलोनी बसाई जाएगी। इसके लिए बीडीए ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। इसके लिए बीडीए की टीम ने संबंधित गांवों में दौरा किया। किसानों से संपर्क भी साधा। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही इस योजना को धरातल पर उतारने की तैयारियां हुईं।
विज्ञापन

बैनामा होते ही किसानों को मिलेगा चेक
सात गांवों की 225 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा। यह गांव कचौली, डोहरिया, मोहनपुर, नवदिया झादा समेत सात गांव शामिल हैं। इन गांवों के लगभग आठ सौ किसानों की यह जमीन है। बीडीए के मुताबिक अब तक 65 फीसदी से अधिक किसानों ने अपनी जमीन देने के लिए सहमति पत्र भर दिए हैं। अब बैनामे की प्रक्रिया दिवाली के बाद शुरू होगी। जैसे ही किसान बैनामा करेंगे उन्हें तुरंत ही चेक दिए जाएंगे। सर्किल रेट से चार गुना इसका भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 लाख आई नल व बोरिंग की लागत
बीडीए जमीन अधिग्रहण के नियमों के तहत ही इन गांवों में सामाजिक व आर्थिक सर्वेक्षण भी करवा रहा है। इस कॉलोनी के बनने से क्या लाभ मिलेंगे, यह सभी सर्वे में आएगा। इसी के साथ किसानों की ओर से खेतों में लगाए गए नल, बोरिंग आदि पर खर्च की गई रकम का आकलन भी किया गया है। लगभग 35 लाख इन सभी पर खर्च किए गए हैं।
रामगंगा आवासीय योजना के जरिए जो भी रकम आई है वह पूरी ग्रेटर बरेली कॉलोनी पर खर्च होगी। बैनामे की प्रक्रिया दिवाली के बाद शुरू होगी।
आशु मित्तल, एक्सईएन, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed