UP News: बरेली में चोर समझकर 50 साल के शख्स को पीटकर मार डाला, आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बरेली जिले में ड्रोन को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच ग्रामीणों ने एक शख्स की जान ले ली। ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में ड्रोन की दहशत के बीच बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति को चोर समझकर बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेमौर में बृहस्पतिवार तड़के गांव में एक व्यक्ति घूमता दिखा। इस पर ग्रामीणों ने ड्रोन चोर का हल्ला मचा दिया। ग्रामीणों की भीड़ ने उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
यह भी पढ़ें- Bareilly Murder Case: प्रेमिका की खातिर पत्नी का कत्ल, पति ने रची ऐसी साजिश, ससुरालवाले भी बताते रहे बेकसूर
शाम पांच बजे प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी फोर्स को लेकर गांव मेमौर पहुंचे और घटना की जांच की। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि 50 वर्षीय व्यक्ति को पीटने के बाद गांव में ई-रिक्शा से लाया गया था। वहां भी उसकी पिटाई की गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है।
आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, एक ग्रामीण हिरासत में
पुलिस ने गांव मेमौर निवासी निर्दोष, लालता प्रसाद, धर्मेंद्र, विकास व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में ई-रिक्शा चालक हरि प्रसाद को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसका ई-रिक्शा सीज कर दिया है।
ग्रामीणों ने चोर समझ दो युवकों को पीटा
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव खटेटा में कबाड़ एवं पिन्नी एकत्र कर रहे दो संदिग्ध युवकों की ग्रामीणों ने चोर समझ पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर थाना अलीगंज के गांव खटेटा में दो संदिग्ध युवक कबाड़ एवं पिन्नी बीन रहे थे। ग्रामीणों को उन पर जब शक हुआ तो उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना पता चंदौसी बताया और भागने लगे। इस पर कुछ लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। दोनों की पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों तथा कुछ गांव के लोगों को थाने ले आई। थाना प्रभारी राजित राम ने बताया कि खटेटा गांव में दो युवकों के साथ मारपीट की गई। मारपीट करने वाले युवकों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है, जो शराब के नशे में पाए गए। दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।