फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   50 thousand rupees taken out from the bag of retired teacher

Bareilly News: सेवानिवृत्त शिक्षक के बैग से 50 हजार रुपये निकाले

Thu, 07 Mar 2024 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 07 Mar 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees taken out from the bag of retired teacher
नवाबगंज। बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे सेवानिवृत शिक्षक को टेंपो में बैठाने में मदद करने की आड़ में एक युवक ने बैग से 50 हजार रुपये निकाल लिए। घटना विधायक आवास के पास लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक रोशनलाल गंगवार खंजनपुर गांव में रहते हैं। उनका बैंक खाता नवाबगंज स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है। रोशनलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को भतीजी की बरात आनी है। इसके लिए वह रुपये निकालने बैंक गए थे। बैंक से लौटते समय उन्होंने 50 हजार रुपये बैग में रख लिए।
विज्ञापन

पैदल ही वह घर जा रहे थे। मोहल्ला पुराना ब्लाॅक स्थित विधायक आवास के सामने एक युवक मिला। उसने टेंपो में बैठाने में मदद करने की बात कही। बैग उसने हाथ में ले लिया। टेंपो में बैठाने के बाद उसने बैग दे दिया। कुछ दूर आगे जाने पर जब उन्होंने बैग देखा तो उसमें रुपये नहीं थे। तुरंत ही वह थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को एक तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने बताया कि विधायक आवास के बाहर लगे सीसीटीवी में घटना रिकॉर्ड हुई है। आरोपी का चेहरा भी दिख रह है। फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed