फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   50 thousand cheated by making clone account of lawyer

वकील का क्लोन अकाउंट बनाकर ठगे 50 हजार

Tue, 08 Jun 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
50 thousand cheated by making clone account of lawyer
fraud - फोटो : pixabay

साइबर ठगों ने दोस्त को लगाया चूना, एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन
बरेली। साइबर ठगों ने एक वकील का क्लोन फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके दोस्त डीडीपुरम निवासी व्यापारी चेतन आनंद से 50 हजार रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।

चेतन आनंद ने शिकायत में कहा है कि अधिवक्ता एवं समाजसेवी सर्वेश सिंह उसके मित्र हैं। किसी साइबर ठग ने फेसबुक पर उनकी फोटो लगाकर क्लोन आईडी बना ली। इसके बाद मेसेंजर से उन्हें मेसेज करके जरूरत बताते हुए कुछ रुपयों की मांग की गई। सर्वेश सिंह का फोटो लगा था, इसलिए उन्हें शक नहीं हुआ और उन्होंने अकाउंट डिटेल लेकर तीन बार में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उनसे और रुपये मांगे तो वह सर्वेश का हालचाल लेने उनके घर पहुंचे। तब पता लगा कि किसी ने उनका क्लोन अकाउंट बनाकर ठगी की है। चेतन आनंद ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत की तो उन्होंने साइबर सेल को मामले की जांच सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed