फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   50 people met Atiq Ahmed brother Ashraf in Bareilly jail within three months

Umesh Pal Murder: बरेली जेल में अतीक के भाई अशरफ से तीन महीने में मिले 50 लोग, मुलाकातों में छिपा 'राज'

Mon, 27 Feb 2023 05:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Feb 2023 05:18 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद गुजरात की साबरमती और उसका भाई अशरफ बरेली जेल में बंद है। एसटीएफ जेल में अशरफ से मुलाकात करने वालों की कुंडली खंगाल रही है। 

विज्ञापन
50 people met Atiq Ahmed brother Ashraf in Bareilly jail within three months
अतीक अहमद और अशरफ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद का भाई अशरफ उर्फ खालिद अजीम बरेली जेल (सेंटल जेल-2) में बंद है। उससे तीन महीने में 50 लोग मिले हैं। उससे मिलने वाले कई लोग पूर्वांचल के जिलों के भी हैं। अशरफ से जेल में मुलाकात करने वालों की सूची एसटीएफ को मिल गई है। सूत्रों के अनुसार इनमें ऐसे भी कई लोग हैं, जिन्होंने बरेली जेल में अशरफ और गुजरात की साबरमती जेल में माफिया सरगना अतीक अहमद से मुलाकात की है। 

विज्ञापन


ऐसे में उमेश पाल हत्याकांड के तार बरेली जेल में बंद अशरफ से जुड़े होने का शक और भी मजबूत हो रहा है। प्रयागराज एसटीएफ को जिन 50 लोगों के बारे में मालूम हुआ है उनकी कुंडली खंगालने का काम शुरू कर दिया गया है। एसटीएफ की एक टीम ने बरेली में ही डेरा जमा लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ और प्रयागराज से कुछ और अधिकारी बरेली पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड में है नामजद 

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी अशरफ उर्फ खालिद अजीम से पूछताछ के लिए जेल प्रशासन से संपर्क साधा है। एसटीएफ जल्द ही उससे पूछताछ कर सकती है। जेल अधीक्षक राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि अशरफ से पूछताछ के लिए एसटीएफ ने संपर्क साधा है। कोर्ट की अनुमति के बाद ही एसटीएफ पूछताछ कर सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अशरफ की निगरानी में लगी सर्च टीम बदली गई

बरेली सेंट्रल जेल-2 में सर्च टीमों को बदल दिया गया है। अशरफ की निगरानी में लगी पुरानी सर्च टीम को रविवार को हटाकर उसके स्थान पर दूसरी टीम को तैनात कर दिया गया है। दूसरी ओर जेल में बंद टॉप-टेन अपराधियों की सूची भी रविवार को जेल प्रशासन ने शासन को भेज दी है। इनमें अशरफ का नाम भी शामिल है। शासन ने टॉप-टेन अपराधियों की निगरानी और अन्य सुरक्षा बंदोबस्तों के बारे में भी जेल प्रशासन से जानकारी मांगी है।

अशरफ को दूसरे जेल में किया जा सकता है शिफ्ट

सूत्रों के अनुसार जल्द ही अशरफ समेत कई अन्य कैदियों और बंदियों को भी बरेली जेल से अन्य किसी जिले की जेल में शिफ्ट किए जा सकता है। जेल में प्रशासनिक आधार पर पूर्वांचल की जेलों से शिफ्ट किए गए अपराधियों का ब्योरा भी जेल प्रशासन ने तैयार कर लिया है। प्रशासनिक आधार पर कुख्यात अपराधियों की समय-समय पर जेल को बदल दिया जाता है।

50 people met Atiq Ahmed brother Ashraf in Bareilly jail within three months
डीएम और एसएसपी ने किया सेंट्रल जेल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर को बरेली सेंट्रल जेल में डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसएसपी अखिलेश चौरसिया निरीक्षण करने पहुंचे। जिस बैरक में अशरफ बंद है, उसकी चेकिंग कराई। बताया जा रहा है कि बीते महीनों में उससे कौन-कौन मिलाई करने आया था, इसकी भी जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed