{"_id":"5e9df6268ebc3ed5b3534c21","slug":"5-shopkeepers-including-broom-caught-in-the-streets-of-shyamganj-bareilly-news-bly4032486191","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामगंज की गलियों में झाड़ू समेत 5 दुकानदार पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामगंज की गलियों में झाड़ू समेत 5 दुकानदार पकड़े गए
विज्ञापन
दुकानदारों पर कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली गोदाम और मिर्च गली का बाजार तीसरे दिन भी नहीं खुला
विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज बाजार में थोक कारोबार होने लगा है। रिटेल खरीदारों को बाजार में घुसते ही खदेड़ा जा रहा है। सख्ती के चलते रैली गोदाम और मिर्च गली बाजार तीसरे दिन भी नहीं खुला, जबकि होली चौराहा मार्ग पर रिटेल कारोबार कर रहे पांच दुकानदारों को एसीएम ने पकड़कर थाने भेज दिया। मुख्य बाजार दोपहर करीब दो बजे तक ही खुला।
सोमवार सुबह 10 बजे से ही श्यामगंज मेन थोक बाजार खुलना शुरू हो गया था। इस बीच एसीएम रोहित यादव भी दलबल के साथ पहुंच गए। उनकी निगाह अवैध रूप खुल रहे रैली गोदाम, चीनी और मिर्च वाली, होली चौराहा गली पर थी। कुछ व्यापारी नेताओं के बहकावे में आकर होली चौराहा वाली सड़क और मिर्च गली में कुछ लोगों ने दुकानें खोल लीं। ये लोग रिफाइंड आदि के रिटेल कारोबार के साथ झाड़ू भी बेच रहे थे। एसीएम ने इन दुकानदारों से पूछताछ की तो वे उलझने लगे। इस पर एसीएम ने कहा कि सिर्फ थोक और आवश्यक वस्तुओं का ही कारोबार श्यामगंज और आसपास गलियों में होगा। ज्यादा बहस करने पर पांच दुकानदारों को पकड़कर थाने भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर व्यापारी नेता ऋतुराज बास, केके चंदानी, शोभित सक्सेना, दुर्गेश खटवानी आदि पहुंच गए। व्यापारी नेताओं के आग्रह पर रिफाइंड कारोबारी तनुज खंडेलवाल, मिर्च विक्रेता अंकित, संजीव, चीनी विक्रेता अमन गुप्ता, और झाड़ू विक्रेता राकेश खंडेलवाल को छोड़ दिया गया। श्यामगंज चौराहा पर बाजार में आने वाले रिटेलर को चेकिंग कर वापस कर दिया गया। बिना पास के बेवजह घूम रहे लोगों के चालान किए गए।

श्यामगंज के बाद अब अंधेरे में लग रही एलन क्लब मंडी
बरेली। डेलापीर थोक सब्जी और फल मंडी प्रशासन की सख्ती के बाद दुरुस्त हो गई है। दो भागों में सब्जी मंडी का विभाजन होने के बाद अब वहां एक भी रिटेल ग्राहक नहीं पहुंच पा रहा है। उसे रास्ते से ही पुलिस कर्मी लौटा देते हैं, लेकिन एलन क्लब, किला आदि रिटेल सब्जी मंडियाें में मारामारी जारी है। आला अफसरों तक बात पहुंचने के बाद एलन क्लब मंडी ठेकेदार और नगर निगम स्टाफ ने सोमवार से नया पैंतरा अपनाना शुरू कर दिया। अब एलन क्लब रिटेल सब्जी मंडी सुबह पांच बजे से ही सजने लगी है। सोमवार को मंडी में सुबह पांच बजे से सात बजे तक रिटेल कारोबार हुआ। इसमें सैकड़ों ग्राहक एक ही समय में मौजूद थे। सब्जी विक्रेता भी सटकर बैठे थे। किला सब्जी मंडी में भी कोई नियम कानून नहीं दिखा। कुतुबखाना मंडी में भीड़भाड़ कम रही।
विज्ञापन