फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   5. 6 million bridge will Phadhpur

पहाड़पुर में 5. 6 करोड़ से बनेगा पुल

Thu, 07 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 07 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने मीरगंज तहसील के पहाड़पुर गांव में पुल बनाने के लिए 5.6 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। इसके लिए नाबार्ड से अगले महीने धनराशि रिलीज होते ही निर्माण शुरू हो जाएगा। इस पुल का निर्माण कराने के लिए छह महीने पहले डीएम की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था जो कि बजट के अभाव में मंजूर नहीं हो सका था। जिसके कारण पहाड़पुर तथा आसपास के आधा दर्जनों गांवों की लड़कियों ने शोहदों के चक्कर में स्कूल में पढ़ना बंद दिया था। क्योंकि पुल न होने के कारण नाव में बैठकर दूसरे गांव के प्राइमरी और जूनियर की पढ़ने के लिए जाना पड़ता था। 
विज्ञापन

करीब छह महीने पहले लड़कियां पढ़ाई के लिए स्कूल जा रहीं थीं। आरोप है कि उनसे दूसरे समुदाय के युवकों ने छेड़छाड़ की। जिसकी प्रतिक्रिया में ग्रामीणों ने आधा दर्जन युवकों की जमकर पिटाई कर दी थी। इस प्रकरण ने तूल पकड़ा और दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। लड़कियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया।  उन दिनों क्षेत्र की लड़कियों की समस्या राजनीति मुद्दा बन गई थी। पहाड़पुर तथा आसपास के गांवों में भाजपा, कांग्रेस, सपा तथा अन्य दलों के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने राजनीति की। प्रतिबंध के चलते महा पंचायत प्रस्तावित की गई। इस मामले में साध्वी प्राची सहित कई के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन



इंक्लेव की बाउंड्रीवाल का प्रस्ताव शासन को भेजा
बरेली। डीएम ने सिविल इंक्लेव की बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। राजकीय निर्माण निगम ने करीब 2.66 करोड़ रुपये बाउंड्रीवाल में खर्च होना प्रस्तावित किया है। संकेत मिले हैं कि इसके निर्माण के लिए शासन स्तर से धनराशि मंजूर हो जाएंगी। उसी के साथ बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर जून के महीने से एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया भी रनवे, प्रशासनिक भवन आदि का निर्माण शुरू करा देगी। शहर में सिविल इंक्लेव की स्थापना मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसीलिए इसके निर्माण के लिए प्रशासनिक स्तर पर तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने इसके लिए भूमि फ्री होल्ड कराने के लिए 19 किसानों को बारी -बारी से बुलाया। ये वही किसान हैं जो कि सिविल इंक्लेव का निर्माण कराने के लिए भूमि फ्री होल्ड नहीं कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल तक सभी किसानों की भूमि फ्री होल्ड हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed