फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   477 covid positive, two casuality

दो मौत, ४७७ पॉजिटिव

Fri, 16 Apr 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
477 covid positive, two casuality
बरेली। शहर में कोरोना संक्रमण लगातार बेकाबू होने के संकेत दे रहा है। एक बार फिर 24 घंटे में ही करीब दोगुनी संख्या में 477 संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ दो लोगों की मौत भी हो गई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में सेना और एयरफोर्स के जवानों के साथ पुलिस-पीएसी और स्वास्थ्य विभाग के भी कई कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने के साथ कई दिनों से लगातार चल रहा मौत होने का सिलसिला भी थमने में नहीं आ रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में संक्रमितों की संख्या 241 थी लेकिन बृहस्पतिवार को यह आंकड़ा 477 पर पहुंच गया। हालांकि इनमें 338 की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आई जबकि 139 की रिपोर्ट बुधवार देर रात मिली थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को संक्रमित मिले बिहारीपुर के 55 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार को कोविड अस्पताल में मौत हो गई। एक और संक्रमित महिला ने भी दम तोड़ दिया। उसकी अंत्येष्टि परिजन ने गुलाबनगर स्थित श्मशान भूमि पर बृहस्पतिवार दोपहर की। मृतकों के परिजन की सैंपलिंग दो दिन बाद करने की जानकारी सर्विलांस टीम ने दी है। सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन करने की अपील की है। कहा है कि बिना जन सहयोग के संक्रमण पर काबू पाना मुश्किल है।
विज्ञापन

संक्रमण के मामले अब सैन्य क्षेत्र में भी बढ़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार को छह महीने बाद एक साथ सेना के पांच जवान संक्रमित मिले हैं। एयरफोर्स में भी एक जवान संक्रमित मिला है। इसके अलावा पुलिस लाइन, आईवीआरआई, रेलवे कॉलोनी, एसएसपी जेडीपी कार्यालय, डीपीआरएम कार्यालय, पीएसी में भी वायरस ने दस्तक दे दी है। कई कर्मचारियों के संक्रमित मिलने से कार्यालयों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉश कॉलोनियों में और बढ़ा संक्रमण
बृहस्पतिवार को जारी सूची में बीडीए कॉलोनी, सिंधु नगर, रहपुरा चौधरी, गोल्डन ग्रीन पार्क, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, रामपुर गार्डन, साकेत कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, रेंज कॉलोनी, मॉडल टाउन, इज्जतनगर, आवास विकास, प्रेमनगर, साउथ सिटी, पवन विहार, ग्रेटर ग्रीन पार्क, सिविल लाइंस, ट्यूृलिप टॉवर, कृष्णांचल कॉलोनी, रामवाटिका, महानगर, एकतानगर आदि इलाकों में भी बढ़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं।
जिला अस्पताल की लैब टेक्नीशियन भी पॉजिटिव
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच कर रहीं लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से खलबली मची हुई है। मरीजों को बाहर निकालक र परिसर को सैनिटाइज कराया गया है। लैब टेक्नीशियन की सुबह से ही तबीयत खराब थी। लगातार खांसने पर स्टाफ ने उन्हें जांच कराने को कहा था। एहतियातन जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। सीएमएस ने एलटी के संपर्क में आने वालों को कोविड जांच कराने को कहा है।
40 पहुंच गया ऑक्सीजन स्तर फिर भी नहीं किया भर्ती
बीजामऊ के रहने वाले संक्रमित बुजुर्ग के परिजन ने पीलीभीत बाईपास स्थित एल-3 कोविड अस्पताल पर हालत गंभीर होने के बाद भी भर्ती न करने का आरोप लगाया है। परिजन के मुताबिक हालत बिगड़ने पर वह 93 वर्षीय बुजुर्ग को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उनका ऑक्सीजन का स्तर 40 तक पहुंच चुका था। इलाज करने और ऑक्सीजन मुहैया कराने के बजाय उन्हें एल-2 अस्पताल भेज दिया। इससे उनकी जान को खतरा बढ़ गया। हालांकि, कोविड चिकित्सालय पहुंचने पर बुजुर्ग को तत्काल ऑक्सीजन दी गई। बाद में उन्हें दिल्ली हाईवे स्थित एल-3 अस्पताल रेफर कर दिया गया।

राहत.. 50 रेमडेसिविर इंजेक्शन पहुंचे
चार माह से रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी से जूझ रहे सिस्टम को बृहस्पतिवार को शासन ने 50 इंजेक्शन मुहैया करा दिए हैं। इंजेक्शन को सभी कोविड अस्पतालों में गंभीर मरीजों को लगाने के लिए भेज दिए गया है। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक तीन सौ और रेमडेसिविर इंजेक्शन मिल जाएंगे। इन्हें भी अस्पतालों को वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed