{"_id":"68fa98f17eda15bfaf0ec19c","slug":"453-lakh-rupees-withdrawn-from-the-account-bareilly-news-c-4-vns1074-751493-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खाते से निकाले 4.53 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खाते से निकाले 4.53 लाख रुपये
विज्ञापन
बरेली। मोबाइल फोन खोने के बाद एक व्यक्ति के खाते से 4.53 लाख रुपये निकाल लिए गए। जानकारी होने पर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किला के खन्नू मोहल्ला निवासी नंद किशोर रस्तोगी ने किला इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह को बताया कि सात अक्तूबर को घर से बाजार जाते समय उनका मोबाइल फोन गिर गया था। इसकी सूचना ई-थाना पुलिस कंप्यूटर केंद्र लखनऊ में उन्होंने ऑनलाइन की थी। मोबाइल फोन पर एक एप में दो बैंक खाते लिंक थे।
13 अक्तूबर को नया मोबाइल फोन लेने के बाद बैंकिंग एप इंस्टॉल करने पर खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। इस मामले में किला पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। किला इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद