{"_id":"579a4df54f1c1bf62e21ed3c","slug":"4472-seats-were-left-empty-m-sc","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली रह गईं एमएससी की 4472 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली रह गईं एमएससी की 4472 सीटें
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शैक्षिक सत्र में एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से संबद्ध कालेजों में एमएससी की 4472 सीटें एडमिशन के लिए खाली रह गई हैं। पहली काउंसलिंग में एडमिशन के लिए इन सीटों पर आवंटित छात्र-छात्राओं के एडमिशन अभी तक नहीं हो सके हैं। यूनिवर्सिटी कैंपस के अलावा बरेली कालेज और हिंदू कालेज समेत बाकी अनुदानित कालेजों को छोड़ दें तो सेल्फ फाइनेंस कालेजों की लगभग आधी सीटें खाली रह गई हैं। खाली सीटों की सूचना यूनिवर्सिटी ने मांगी तो सारे कालेजों ने खाली सीटों की संख्या भेज दी है। इन सीटों पर एडमिशन के लिए यूनिवर्सिटी अब एक अगस्त से काउंसलिंग कराएगी।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तय किया है कि वह काउंसलिंग के जरिए सिर्फ अनुदानित कालेजों की सीटें ही भरेंगे। उसके बाद सेल्फ फाइनेंस कालेजों को मेरिट के जरिए अपने स्तर से सीटों पर एडमिशन करने की छूट दे देंगे। यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलपति और प्रवेश प्रभारी प्रो. वीपी सिंह ने बताया कि सेल्फ फाइनेंस कालेजों मेें जितनी सीटें रिक्त हैं, उनके लिए लंबे समय तक काउंसलिंग कराना यूनिवर्सिटी के लिए मुश्किल होगा इसलिए अनुदानित कालेजों की सीटें भरने के बाद एडमिशन का अधिकार सेल्फ फाइनेंस कालेजों के प्राचार्य को दे देंगे। शर्त यही रहेगी कि वह प्रवेश परीक्षा के मेरिट के आधार पर ही एडमिशन करें। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में एमएससी की दूसरी काउंसलिंग एक अगस्त से सात दिन तक चलेगी।
इतनी सीटें खाली
मैथ 1697
केमिस्ट्री 809
फिजिक्स 708
जुलोजी 676
बॉटनी 582