{"_id":"61b9003e63e6c808381cc7c8","slug":"44-people-returned-from-abroad-from-four-high-risk-countries-bareilly-news-bly4691928123","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से लौटे 44 लोग, चार हाई रिस्क देशों से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से लौटे 44 लोग, चार हाई रिस्क देशों से
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी लोग ट्रेस किए गए, आज से शुरू होगी फोकस सैंपलिंग
बरेली। स्टेट सर्विलांस ने मंगलवार को 13 दिसंबर को विदेशों से बरेली आए 44 लोगों की सूची जिला सर्विलांस टीम को भेजी है। इसमें चार लोग हाई रिस्क देश से आए हैं। जिनको ट्रेस कर लिया गया है। दो लोग दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। वहां के स्थानीय प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। बरेली आए सभी लोगों की निगरानी की जिम्मेदारी आरआरटी को सौंप दी गई है। बुधवार से फोकस सैंपलिंग शुरू होगी।
आईडीएसपी इंचार्ज एवं सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक, स्टेट सर्विलांस से प्राप्त सूची में पहली बार सभी के नाम, पते और उनके मोबाइल नंबर सही पाए गए हैं। वापस आए लोगों से फोन के जरिए संपर्क किया गया। उन्होंने आठ दिन आइसोलेशन में रहने की बात कही है। साथ ही, रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को भी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए मिलेगा तो उनके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। बताया कि शासन ने एक बार फिर से फोकस सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
15 दिसंबर को टेंपो, रिक्शा, बस चालक और कंडक्टर, 16 को स्कूल-कॉलेज के स्टाफ और विद्यार्थियों, 17 को केमिस्ट शॉप और निजी अस्पताल, 18 को होटल, रेस्टोरेंट, 19 को माल और बाजार, 20 को जेल, बाल सुधार गृह, बालिका सुधार गृह, नारी निकेतन, वृद्धावस्था आश्रम, 21 को सरकारी कार्यालय में कोरोना जांच होगी। फिर सैंपलिंग का यही दौर क्रमवार 22 से 28 दिसंबर तक रहेगा।
विज्ञापन
27880 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन
कोविड टीकाकरण के चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को 52 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 27880 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। डीआईओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के 4515, 45 पार के 12583 लोगों को कोविशील्ड और 19783 लोगों को कोवाक्सिन की डोज लगाई गई। अब तक 2814439 लोगों को पहली और 1459532 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है।
67 सैंपल की जांच में डेंगू के दो मरीज
सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को हफ्ते भर बाद दो डेंगू के मरीज और मिले हैं। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त 67 सैंपल की एलाइजा जांच में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। अब तक 596 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इसमें से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। मलेरिया के करीब 23 सौ मरीज अब तक मिले हैं। किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। स्थिति नियंत्रण में है।