{"_id":"663e779070b5ab9f5c06d6d4","slug":"44-out-of-79-children-found-present-in-government-school-of-kakrala-bareilly-news-c-123-1-sbly1001-118510-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ककराला के सरकारी स्कूल में 79 में 44 बच्चे मिले उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ककराला के सरकारी स्कूल में 79 में 44 बच्चे मिले उपस्थित
विज्ञापन
ककराला क्षेत्र के संविलियन विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम मनोज कुमार।स्रोत-प्रशासन
बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने शुक्रवार को ककराला के संविलियन विद्यालय नंबर सात का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां साफ-सफाई, शिक्षा, मिड डे मील आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने प्रधानाध्यापक को शत-प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनको अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य का पूर्ण अधिकार है। इसलिए बच्चों को अच्छे वातावरण में उनकी शिक्षा व स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रखा जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित बच्चों से विज्ञान, गणित आदि विषयों पर प्रश्न पूछे। सही उत्तर मिलने पर डीएम ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
डीएम को निरीक्षण के दौरान पंजीकृत 79 बच्चों के सापेक्ष मात्र 44 बच्चे ही मिलने पर प्रधानाध्यापक से कड़ी नाराजगी जताई। भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए उन्होंने मिड डे मील भी चखा। बच्चों की नैतिक शिक्षा पर जोर देते हुए अच्छे संस्कार देने को कहा। बच्चे पूर्ण यूनिफार्म में ही विद्यालय आएं। डीएम ने कहा कि अगर उपस्थिति नहीं बढ़ी तो जिम्मेदारी तय होगी और कार्रवाई की जाएगी।