फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   435 teams will test 10.88 lakh people for TB in ten days

Bareilly News: दस दिनों में 10.88 लाख लोगों की टीबी की जांच करेंगी 435 टीमें

Sun, 08 Sep 2024 06:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
435 teams will test 10.88 lakh people for TB in ten days
बरेली। संभावित क्षय रोगियों को खोजने के लिए सोमवार से एक्टिव केस फाइंडिंग मुहिम शुरू होगी। दस दिनों में 10.88 लाख लोगों की स्क्रीनिंग के लिए 435 टीमें घर-घर दस्तक देंगी। प्रत्येक टीम 50 घरों का सर्वे करेगी। संदिग्ध लक्षण मिलने पर बलगम की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उनका निशुल्क इलाज कराया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने दी। बताया कि एसीएस अभियान का उद्देश्य संभावित क्षय रोगियों को खोजकर उन्हें रोग मुक्त बनाना है। ताकि क्षय रोग के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन

इसके लिए कारागार, नारी निकेतन, कुष्ठ आश्रम, मदरसा समेत ग्रामीण, शहरी क्षेत्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। बताया कि टीमों की निगरानी 87 सुपरवाइजर करेंगे। बताया कि क्षय रोगी को खोजने में बरेली प्रदेश में पहले पायदान पर है। मुहिम के तहत जो क्षय रोगी मिलेंगे, उन्हें निक्षय पोषण योजना के तहत पांच सौ रुपये प्रतिमाह की दर से इलाज पूरा होने तक दिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed