फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   435 beneficiaries are sitting on housing installments, neither their houses are being built nor are they returning the money

Bareilly News: आवास की किस्त दबाए बैठे 435 लाभार्थी, घर बनवा रहे न रकम लौटा रहे

Fri, 03 Apr 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
435 beneficiaries are sitting on housing installments, neither their houses are being built nor are they returning the money
बरेली। पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत 435 लाभार्थियों ने प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये ले लिए, पर घर नहीं बनवाया। छह बार वसूली नोटिस के बावजूद ये रकम भी नहीं लौटा रहे हैं। इन पर करीब 2.17 करोड़ रुपये बकाया है। अब इनके खिलाफ आरसी (वसूली प्रमाणपत्र) जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

योजना के तहत नगर निगम सहित जिले के सभी नगर निकायों में अब तक 38,550 आवास दिए गए हैं। इसमें से दो हजार लाभार्थियों ने लाभ तो ले लिया, लेकिन घर नहीं बनवा रहे थे। डूडा की तरफ से इनको बार-बार वसूली की नोटिस दी गई तो इन्होंने अपना घर बनवाना शुरू किया। अब 435 लाभार्थी ऐसे बचे हैं, जिन्होंने न तो घर बनवाया, न ही रकम लौटाई। ये रकम लेकर लापता हो गए हैं। रोजी-रोटी के सिलसिले में ये दूसरे प्रदेशों में रह रहे हैं। दो साल से पत्राचार किया जा रहा है। जो मौके पर मिलते हैं, उनका कहना है कि मेरे पास रुपये नहीं हैं। जो करना है कर लीजिए। अब डूडा की तरफ से इनको एक बार फिर नोटिस दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शासन की मंशा के अनुरूप ही लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये खाते में दिए गए हैं। उन्होंने न घर बनवाया, न ही रकम लौटा रहे हैं। अब इनके खिलाफ फिर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। - रामजनम यादव, पीओ डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed