{"_id":"69f4e402895381a8290f5300","slug":"4336-beneficiaries-have-not-received-the-grant-and-are-making-rounds-of-banks-bareilly-news-c-4-bly1053-875597-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 4,336 लाभार्थियों को नहीं मिला अनुदान, काट रहे बैंकों के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 4,336 लाभार्थियों को नहीं मिला अनुदान, काट रहे बैंकों के चक्कर
विज्ञापन
पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने वाले 4,336 उपभोक्ताओं को अनुदान राशि खाते में आने का इंतजार है। अब बैंकों का चक्कर काटना पड़ रहा है। योजना के तहत वर्ष 2024 से अब तक 21,261 सोलर पैनल लगाए गए हैं। इसमें से 16,897 पात्रों के खाते में ही अनुदान की राशि दी गई है।
जगाती मोहल्ला निवासी राजीव वर्मा ने तीन किलोवॉट के सोलर पैनल के लिए एक माह पहले यूबीआई की रामपुर बाग शाखा में आवेदन किया था। 1.80 लाख रुपये का लोन स्वीकृत होने के बाद सोलर पैनल तो लग गया, लेकिन 1.08 लाख रुपये का अनुदान अब तक नहीं मिला। सिद्धार्थनगर निवासी अनुराग मिश्रा ने भी एक माह पहले तीन किलोवॉट के सोलर पैनल के लिए एसबीआई शास्त्रीनगर से ऋण लिया, लेकिन अनुदान अब तक नहीं मिला। सिद्धार्थनगर के ही पृथ्वीराज गंगवार ने एक माह पहले एसबीआई शास्त्रीनगर शाखा से ऋण लेकर तीन किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाया, पर अनुदान नहीं मिला।
वर्जन,
लाभार्थियों के खाते में एक सप्ताह के अंदर अनुदान राशि दी जानी चाहिए। लेट होने का कारण नाम में गड़बड़ी भी हो सकती है। इसको लेकर बैंकों की मीटिंग कराई जा रही है। डीएम ने अनुदान राशि लाभार्थियों के खाते में भेजने के निर्देश दिए हैं। - रामजनम यादव, प्रभारी अधिकारी पीओ नेडा