फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   43 policemen will be engaged in airport security

एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगेंगे 43 पुलिसकर्मी

Wed, 03 Mar 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
43 policemen will be engaged in airport security
demo photo - फोटो : demo photo

21 महिला पुलिसकर्मी व 22 पुरुष पुलिसकर्मी होंगे तैनात
विज्ञापन

एयरपोर्ट परिसर के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे

बरेली। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा व उनका सामान चेक करने के लिए 43 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ये सभी पुलिसकर्मी एयरपोर्ट की बाउंड्री के अंदर रहेंगे। सभी पुलिस कर्मियों को यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी गई है।

एयरपोर्ट की आठ मार्च को शुरुआत होनी है। मुख्यमंत्री का यहां आना प्रस्तावित है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस का ही रहेगा। इसके लिए 43 पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी गई हैं। इनमें अंग्रेजी जानने वाले पुलिस कर्मियों को वरीयता दी गई है। एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि यात्रियों की चेकिंग से लेकर सामान चेक करने तक का जिम्मा पुलिस का रहेगा। एयरपोर्ट पर तीन महिला दरोगा, दो महिला हेड कांस्टेबिल, 16 महिला कांस्टेबिल के साथ ही तीन पुरुष दरोगा, दो पुरुष हेड कांस्टेबिल और 17 पुरुष कांस्टेबिल तैनात रहेंगे। ट्रेनिंग के दौरान सभी को बताया गया है कि यात्रियों से अच्छा व्यवहार करना है। शुरू में कई यात्रियों को नियमों के बारे में नहीं पता होगा। इसलिए उन्हें नियम कानून के बारे में बताना भी होगा। पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से यह ध्यान रखना होगा कि एयरपोर्ट में कोई भी असामाजिक तत्व न घुसने पाए। इसके लिए गेट पर ही टिकट व अन्य कागजात देखकर उसे पुख्ता करना होगा। हालांकि इसके लिए एयरपोर्ट के कर्मचारी भी साथ रहेंगे। पुलिस को उनसे सामंजस्य बनाकर चलना होगा। यात्रियों के चेकिंग के साथ ही सामान की चेकिंग वाली जगह पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed