फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   43 policemen will be engaged in airport security

चौपुला पर ब्रांच फ्लाईओवर की बदली जाएगी डिजाइन

Wed, 03 Mar 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
43 policemen will be engaged in airport security
चौपुला रोड पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नोएडा से आए विशेषज्ञों ने सेतु निगम अफसरों के साथ सर्वे करके दी रिपोर्ट
विज्ञापन

फ्लाईओवर और ओवरब्रिज के बीच सीवर लाइन आने से करना होगा बदलाव

बरेली। बदायूं रोड के ओवरब्रिज को नए फ्लाईओवर से जोड़ने के लिए बनने वाले ब्रांच फ्लाईओवर की डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। दरअसल, ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के बीच सीवर लाइन आ जाने से पिलर बनाने में आ रही दिक्कत की वजह से तकनीकी टीम ने यह फैसला किया है। नोएडा से आए विशेषज्ञों ने सेतु निगम के अफसरों के साथ सोमवार को सर्वे किया था। इसके बाद डिजाइन बदलने की रिपोर्ट दे दी। ब्रांच फ्लाई ओवर के बदले डिजाइन के अनुरूप ही अब स्पैन का डिजाइन तैयार किया जाएगा।
चौपुला चौराहे पर सेतु निगम को बदायूं रोड के पुराने पुल (ओवरब्रिज) को नए फ्लाईओवर से जोड़ने के लिए बराबर में ब्रांच फ्लाईओवर बनाना है। यह फ्लाईओवर पुलिस लाइन के पास से शुरू होगा। इसका डिजाइन तैयार हो चुका था। सेतु निगम ने ब्रांच फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करने के लिए बदायूं रोड की ओर से अतिक्रमण हटवाया तो वहां निर्धारित से कम जगह मिली। इसके साथ ही मालगोदाम रोड पर सीवर लाइन बिछ जाने से वहां पिलर का निर्माण हो पाना संभव नहीं है। लिहाजा अब ब्रांच फ्लाईओवर की डिजाइन में बदलाव का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को नोएडा से कंसल्टेंट फर्म के विशेषज्ञों की टीम ने सेतु निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सर्वे किया था। सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि ब्रांच फ्लाईओवर के निर्माण के लिए चार पिलर बनने हैं। दो पिलर मुख्य रोड की ओर पुलिस लाइन से पहले और दो पिलर पुलिस लाइंस की दीवार के पीछे मालगोदाम रोड पर बनने हैं। इनके ऊपर 42 मीटर लंबा स्टील का स्पैन डाला जाना है। पुल का नया डिजाइन बनने के बाद ही स्पैन का डिजाइन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed