Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   4.25 lakh fewer voters in one year

Bareilly News: एक साल में घटे 4.25 लाख मतदाता

Fri, 20 Nov 2026 05:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:09 AM IST
विज्ञापन
4.25 lakh fewer voters in one year
बरेली। जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में सालभर में ही बड़ा बदलाव हुआ है। 27 अक्तूबर 2025 को 34.05 लाख मतदाता थे जो 17 नवंबर 2026 को घटकर 29.80 लाख रह गए। इस दौरान पुरुष-महिला ही नहीं, थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या भी घटी है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार, सालभर में तीन बार प्रकाशित ड्राफ्ट सूची के मुताबिक, अक्तूबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच 4,56,833 मतदाता कम हुए। अप्रैल से नवंबर 2026 के बीच 31,695 मतदाता जोड़े गए। हालांकि, अब भी पिछले साल के मुकाबले 4.25 लाख मतदाता कम ही हैं।
विज्ञापन

बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र में अक्तूबर 2025 में 4,68,714 मतदाता थे, जो नवंबर 2026 में 3,57,642 रह गए। यहां 1,11,072 मतदाता कम हुए। बरेली कैंट में 96,155 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई। बिथरी चैनपुर में 42,664, फरीदपुर में 37,680 मतदाता घटे। बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज और आंवला में भी मतदाताओं की संख्या में कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची में थर्ड जेंडर की संख्या अक्तूबर 2025 में 94 थी। अप्रैल 2026 में 63 और नवंबर में सिर्फ 56 बचे। सालभर में इनकी संख्या 40 फीसदी कम हुई। नवंबर के आंकड़ों में बरेली विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 15 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। बरेली कैंट में 11, नवाबगंज में 10, फरीदपुर में दो थर्ड जेंडर मतदाता दर्ज हैं। ये आंकड़े मतदाता सूची में इस वर्ग के पंजीकरण और भागीदारी पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।


विशेष अभियान 21 से
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (एफआर) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ड्राफ्ट सूची प्रकाशित है। अगर पात्रता के बावजूद नाम छूटे हैं तो ऐसे लोग 21, 28 और 29 नवंबर को मतदान केंद्र पर पहुंचकर विशेष अभियान के दौरान फार्म-छह, सात और आठ जमा कर सकेंगे। चार जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले मतदाताओं का नाम फॉर्म छह के जरिये जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed