{"_id":"5cddc2a5bdec2207340745d6","slug":"41558037157-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल केबल काट ले गए चोर, दो घंटे प्रभावित रहा रेल यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल केबल काट ले गए चोर, दो घंटे प्रभावित रहा रेल यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। बिलपुर रेलवे स्टेशन के डाउन दिशा के एडवांस सिग्नल को जोड़ने वाला केबल सुबह करीब नौ बजे चोर चुरा ले गए। जिससे सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। शाहजहांपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को बिलपुर स्टेशन पर रोककर उन्हें पेपर कॉशन से गुजारा गया। इंजीनियरिंग विभाग के मुताबिक 20 मीटर केबल चोर काट ले गए।
इस दौरान लखनऊ दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों को 10 से 15 मिनट तक रोका गया। बाद में उन्हें पेपर कॉशन जारी करके चलाया गया। सूत्रों का कहना है कि यह गड़बड़ी करीब दो घंटे तक रही। इस दौरान रेलवे ने नई केबल बिछाकर एडवांस सिग्नल को फिर से बहाल किया। इस दौरान पंजाब मेल, डुप्लीकेट एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, राजरानी सुपर फास्ट, जनसाधारण एक्सप्रेस के अलावा कई मालगाड़ियों को बिलपुर स्टेशन पर रोकर पेपर कॉशन से गुजारा गया। ब्यूरो