{"_id":"5cd8642cbdec22078f24c6eb","slug":"41557685292-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे के मेगा ब्लॉक से परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे के मेगा ब्लॉक से परेशान रहे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/रोजा। लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी पुल पर अप लाइन के रेलवे ट्रैक के स्लीपर बदले जाने से तीन घंटे तक रेल संचालन बंद रहा। इस दौरान जननायक को मैगलगंज में रोके रखा गया और गोंडा-शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन को रोजा से वापस कर दिया गया। हालांकि इस दौरान अधिकांश ट्रेनें लेट होने की वजह से उनके संचालन पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ा लेकिन यात्रियों को भीषण गर्मी में ट्रेन के इंतजार में घंटों परेशान होना पड़ा।
खन्नौत नदी पुल पर रेलवे ट्रैक के स्लीपर बदले जाने के लिए रविवार दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक मेगा ब्लॉक लिया गया। निर्धारित समय पर रेल कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया। इस दौरान अपलाइन पर आने वाली 15211 जननायक एक्सप्रेस को मैगलगंज में रोक दिया गया, उसे 2:30 बजे रोजा स्टेशन से होते हुए शाहजहांपुर पहुंचना था। वहीं गोंडा-शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन को ब्लॉक के चलते रोजा से वापस कर दिया। शाहजहांपुर स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन से सीतापुर से वाया गुढ़बल होते गोंडा को जाने वाले यात्रियों को टेंपो आदि वाहनों से रोजा पहुंचकर ट्रेन को पकड़ना पड़ा। वहीं कुछ यात्री रोडवेज बस आदि से सीतापुर को चले गए। चूंकि 13151 सियालदह डेढ़ घंटा, 13307 किसान एक्सप्रेस तीन घंटा, 13005 पंजाब मेल दो घंटा, 22453 राज्यरानी आधा घंटे देरी से चलीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ब्लॉक समाप्त होने के बाद जननायक मैगलगंज से शाम छह बजे शाजहांपुर स्टेशन पहुंचकर आगे गंतव्य को रवाना हुई।
लखनऊ में रोक कर देरी से चलाई गई सियालदह
कलकत्ता से जम्मूतवी तक जाने वाली 13151 सियालदह एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन पर रविवार दोपहर ठीक 12:30 बजे पहुंच गई लेकिन रोजा और शाहजहांपुर के बीच लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी पुल पर रेलवे ट्रैक पर स्लीपर बदले जाने की वजह से ट्रेन यहां से रवाना नहीं किया गया। 2:45 बजे लखनऊ से ट्रेन को रवाना किया गया, जो हल्की स्पीड में चलते हुए निर्धारित समय डेढ़ घंटा लेट शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची।