फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जहां-जहां पड़ेगी पीएम की छाया वहां-वहां सबकुछ दुरुस्त कराया

जहां-जहां पड़ेगी पीएम की छाया वहां-वहां सबकुछ दुरुस्त कराया

Sat, 20 Apr 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
जहां-जहां पड़ेगी पीएम की छाया वहां-वहां सबकुछ दुरुस्त कराया
जहां-जहां पड़ेगी पीएम की छाया वहां-वहां सबकुछ दुरुस्त कराया - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। देवचरा से त्रिशूल हवाई अड्डे तक पीएम नरेंद्र मोदी की फ्लीट के रास्ते में कोई अवरोध न आए, इसके लिए पुलिस-प्रशासन का सबसे ज्यादा फोकस निर्माणाधीन लालफाटक फ्लाईओवर पर है। इस पुल के पास लोहे के बड़े गार्डर समेत तमाम निर्माण सामग्री रखी है। सर्विस लेन के किनारे भी ठीक नहीं हैं। सड़क किनारे नाला खुला हुआ है। पुल के पास दो रेलवे क्रासिंग और आगे कैंट एरिया से लगा सर्विस लेन का मोड़ भी है। इनसे कोई खलल पैदा न हो, इसके लिए प्रशासन बेहद सतर्कता बरत रहा है। पीएम का काफिला कैंट होकर सेटेलाइट, पीलीभीत रोड से गुजरते हुए त्रिशूल तक जाएगा। लिहाजा पूरे रास्ते पर अतिक्रमण हटाने, सफाई, सड़क पर पैच वर्क और डिवाइडर रंगने जैसे काम युद्घस्तर पर कराए जा रहे हैं। कमिश्नर के आदेश के बाद शुक्रवार को सरकारी अमला पूरे दिन रूट को दुरुस्त करने में जुटा रहा। कैंट एरिया में आने वाले रास्ते पर कई जगह मरम्मत की जरूरत है, जिसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


पीएम के काफिले के रूट का एक दिन पहले का हाल

लालफाटक फ्लाईओवर: बनी नई सड़क, दुकानें बंद रखने का आदेश
यहां रात में ही सड़क पर कोलतार की नई लेयर बिछा दी गई है। बदायूं की तरफ पुल के पास ट्रांसफार्मर और हाईटेंशन लाइन को दुरुस्त किया गया। रोड साइड पर लोहे के बोर्ड बैरियर लाइन से लगा दिए गए हैं और उन्हें गिरने से रोकने के लिए रेत की बोरियां रख दी गई हैं। पुल के पास रखे लोहे के गार्डर हटा दिए गए। संकरी सर्विस लेन पर पुल के पास मोड़ भी है। यहां फ्लीट की गति कम न हो, इस पर खास ध्यान दिया जा रहा है। शनिवार को दुकानदारों को दुकानें बंद रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


रेलवे फाटक: भरे गए क्रॉसिंग के गड्ढे
रेल पटरियों के बीच मौजूद गड्ढों को सीमेंट से पैचवर्क कर भर दिया गया है ताकि पीएम की गाड़ी को हिचकोले न लगें। रामगंगा रूट वाली और मुख्य क्रासिंग पर रेलवे लाइन सड़क के लेवल से तीन-चार सेमी नीचे है। आगे कैंट एरिया के पास सर्विस लेन को साफ कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरांगना चौक: नटराज तिराहे तक चमकी सड़क
टोल से वीरांगना चौक, सेंट मारिया स्कूल के पास युद्घस्तर पर सफाई कराई गई है। आशा स्कूल तिराहा, यूबी एरिया मुख्यालय, नटराज तिराहे के पास भी सफाई कराई गई। अक्षर विहार तालाब और पॉवर हाउस के पास फुटपाथ जेसीबी से साफ किया गया ताकि पीएम का काफिला निकलने के दौरान ईंट-पत्थर न उछलें।

बरेली क्लब तिराहा: भरे गए गड्ढे, हाईटेंशन लाइन नजरंदाज
ऑकवुड मैरिज लॉन गेट के पास हाईटेंशन लाइन नीची है और एक पोल गिरने की हालत में है। आगे भी जो लाइनें हैं, उनके नीचे गार्डिंग नहीं है। यह स्थिति बियावानी कोठी तक है। यहां पर कई साल पुराने गड्ढे नगर निगम की टीम देर शाम तक भरती रही। बियाबानी कोठी-सेटेलाइट मार्ग पर देर शाम तक नगर निगम की टीम डिवाइडर दुरुस्त कर सफाई करती रही। ईसाईयों की पुलिया वाले चौराहे पर की गई मरम्मत शाम को ही उखड़ गई। सेटेलाइट चौराहे पर दोपहर बाद फल आदि के ठेले हटवा दिए गए। पीलीभीत बाईपास पर टूटे पड़े डिवाइडर की मरम्मत नहीं कराई गई।

सतीपुर चौराहा: सड़क किनारे से हटे रेत-बजरी के ढेर
पीलीभीत बाईपास पर सती चौराहे के पास कई जगह रेत-बजरी के ढेर सड़क किनारे पड़े थे। पुलिस की सख्ती केबाद दुकानदारों इसे दूर हटा दिया है। बीसलपुर चौराहे पर भी फुटपाथ दुकानदार और ठेेले वालों को पीएम का काफिला निकलने के दौरान हट जाने की हिदायत दी गई है।


विश्वविद्यालय गेट: बंद पड़ी हैं ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें
सेटेलाइट से महानगर कॉलोनी तक स्ट्रीट लाइट के ज्यादातर प्वाइंट अरसे से खराब हैं। पीएम का काफिला रात में ही गुजरेगा। इसलिए सभी स्ट्रीट लाइट जगमग करनी होंगी। ये स्ट्रीट लाइटें बीडीए की हैं। इनका लंबे वक्त से कोई पुरसाहाल नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed