{"_id":"5c9553bbbdec221418353785","slug":"41553290171-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की छुट्टी पर पूरे हो गए अधूरे अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की छुट्टी पर पूरे हो गए अधूरे अवैध निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीडीए इंजीनियरों के संरक्षण में एयरफोर्स एरिया के सामने नार्थ सिटी और सन सिटी कॉलोनी के बीच में नहर की जमीन पर पुराने अधूरे पड़े अवैध निर्माण होली की छुट्टी में पूरे हो गए। कूर्मांचल नगर के एक अवैध कालोनाइजर ने नहर की जमीन पर अनधिकृत तरीके से बीडीए से बिना नक्शा मंजूर कराए सिंगल स्टोरी मकान बनाकर बेचे थे। मगर अब छह मकान मालिकों ने यहां 20 फुट रोड की जमीन में से 16 फुट पर कब्जा कर उस पर भी मकान बना लिए। बीडीए ने एक बार खानापूरी के लिए सील भी किया था, मगर कॉलोनी वालों की मानें तो इलाके के जेई और एई कह गए थे कि तीन या चार दिन की छुट्टी पड़े तो निर्माण पूरा कर लेना। इस छुट्टियों में कॉलोनी के रिटायर्ड बुजुर्ग बीडीए के अफसरों को फोन करते रहे, पर किसी ने फोन नहीं उठाया।
नई बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने ज्वाइन करते ही एक बड़े नर्सिंग होम की बिल्डिंग अपनी मौजूदगी में ध्वस्त कराकर कुछ तेवर दिखाए थे। मगर इंजीनियरों और सुपरवाइजरों के मकड़जाल के बाद फिर पहले जैसा ही सिलसिला शुरू हो गया। एयरफोर्स एरिया की नार्थ सिटी और सनसिटी कॉलोनियों में काफी दिन पहले एक मकान अवैध तरीके से बन रहा था। बीडीए की सख्ती दिखने पर भवन मालिक ने काम बंद कर दिया था। होली की छुट्टियां जैसे ही पड़ीं तो मकान मालिक ने अंदर से निर्माण कराकर अधूरा काम बिना नक्शा पास कराए पूरा कर लिया। बीडीए अफसरों से जब अवैध निर्माण के संबंध में पूछने के लिए फोन पर संपर्क किया गया तो उनके सीयूजी मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ थे। मतलब बीडीए ने अवैध निर्माण करने वालों को होली की छुट्टी पर अपना काम पूरा करने की खुली छूट दे दी, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया।