{"_id":"5c8ab319bdec2214586c2f1c","slug":"41552593689-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंदर्यीकरण के नाम पर पीली ईंट और नदी का रेत लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंदर्यीकरण के नाम पर पीली ईंट और नदी का रेत लगाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हार्टमन रामलीला ग्राउंड के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम ने ठेका दिया है, लेकिन ठेकेदार ने यहां सौंदर्यीकरण के लिए पीली ईंटें और नदी की रेत मंगाकर डाल दी है। इसको लेकर नगर निगम में शिकायत पहुंची है। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
हार्टमन रामलीला ग्राउंड का सौंदर्यीकरण किया जाना है। यहां पर ओपन थिएटर, वॉलीबाल व बैडमिंटन कोर्ट, फुटपाथ और झूले व फव्वारा आदि लगाए जाएंगे। यह काम 1.30 करोड़ रुपये की धनराशि से किया जाना है। काम शुरू भी हो गया है, लेकिन ठेकेदार ने कुछ पीली ईंटें और नदी का रेत मंगाकर निर्माण स्थल पर डाल दिया है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम में शिकायत की है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार निर्माण कार्य में धांधली करने की तैयारी में है। इसको लेकर नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि गुणवत्ता में किसी भी हालत में समझौता नहीं होगा।