{"_id":"5c880d5bbdec2213f932e773","slug":"41552420187-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में ड्यूटी न लगाने का आदेश शासन ने किया निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में ड्यूटी न लगाने का आदेश शासन ने किया निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुख्य परीक्षाओं और मूल्यांकन को देखते हुए लोकसभा चुनाव में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी न लगाने का आदेश शासन ने निरस्त कर दिया है। यानी अब चुनाव में शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। शासन से आदेश मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं।
प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं। इसी माह से मूल्यांकन भी शुरू हो जाएगा और मई में रिजल्ट जारी करने की तैयारी है। चार दिन पहले मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, राजकीय महाविद्यालयों को आदेश जारी किए थे कि परीक्षाओं के दृष्टिगत विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों का चुनावी ड्यूटी से दूर रखा जाएगा। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि पूर्व में शासन ने ड्यूटी न लगाने के आदेश जारी किए थे। अब ड्यूटी लगाने के आदेश आए हैं, जिसे कॉलेजों को जारी कर दिए हैं। ब्यूरो