{"_id":"5c783400bdec222ee073875a","slug":"41551381504-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बाबू को रिलीव नहीं कर रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बाबू को रिलीव नहीं कर रहे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कृषि विभाग के एक बाबू की ऊंची पहुंच के आगे अफसर भी नतमस्तक हैं। आठ साल पहले बाबू की तैनाती बहेड़ी में की गई थी, मगर तैनाती के समय से उप निदेशक कार्यालय बिलवा में अटैच कर दिया गया। इनको आत्मा पटल के सहायक और स्टोर इंचार्ज का काम सौंप दिया गया। नवाबगंज विधायक केसर सिंह ने बाबू को तत्काल प्रभाव से हटाकर जिले से बाहर तबादला करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी थी। उस चिट्ठी पर बाबू का पूर्वांचल तबादला भी हो गया, लेकिन अफसरों ने बाबू को रिलीव नहीं किया गया है।
उप कृषि निदेशक दफ्तर में आठ साल से कार्यरत (मूल तैनाती बहेड़ी में) वरिष्ठ सहायक को अपर कृषि निदेशक प्रशासन डॉ. आरके सिंह ने सवा दो महीने पहले श्रावस्ती ट्रांसफर कर दिया था। उनको उसी दिन कार्यमुक्त करने के आदेश थे, मगर उप कृषि निदेशक ने बाबू को रिलीव नहीं किया। वरिष्ठ सहायक की मूल तैनाती हालांकि बहेड़ी में हैं, लेकिन उप कृषि निदेशक दफ्तर में वह आठ साल से खाद, बीज और कृषि उपकरणों पर किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी समेत स्टोर इंचार्ज के काम देख रहे हैं। उप कृषि निदेशक अशोक यादव से जब इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।