फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अब ईएसआई अस्पताल में सभी लोग इलाज करा सकेंगे: संतोष

अब ईएसआई अस्पताल में सभी लोग इलाज करा सकेंगे: संतोष

Mon, 25 Feb 2019 01:17 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
अब ईएसआई अस्पताल में सभी लोग इलाज करा सकेंगे: संतोष
अब ईएसआई अस्पताल में सभी लोग इलाज करा सकेंगे: संतोष - फोटो : अमर उजाला, बरेली
सीबीगंज। अब कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) अस्पतालों में दस रुपये का पर्चा बनवाकर आम आदमी भी इलाज करा सकेंगे। सरकार इलाज खर्च पर 25 प्रतिशत छूट भी देगी। इसके साथ ही श्रम मंत्रालय ने श्रमिक/ कर्मचारी ईएसआई अंशदान घटाकर एक प्रतिशत कर दिया है। अस्पताल में बेड की क्षमता 50 बेड से बढ़ाकर 100 कर दी गई है। इस पर 25 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
विज्ञापन

सीबी गंज स्थित ईएसआई अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने बताया कि इस अस्पताल में बेड क्षमता 50 से बढ़ाकर सौ कर दी गई। इसका सीधा लाभ ईएसआई सदस्य श्रमिक और कर्मचारियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब ईएसआई अस्पताल में आम लोग भी इलाज करा पाएंगे, यह सुविधा पहले नहीं थी। उनके मंत्रालय ने यह सुविधा दी है। गंगवार ने बताया कि गैर कर्मचारी सदस्य दस रुपये में पर्चा बनवाएंगे और गंभीर इलाज या आपरेशन पर सरकार 25 प्रतिशत तक खर्च उठाएगी। कर्मचारी ईएसआई अंशदान 1.75 प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत कर दिया गया है। कार्यक्रम दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ।
विज्ञापन

आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने आंवला में एक डिस्पेंसरी खोलने की मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोई अच्छा अस्पताल तलाश लें, उसी अस्पताल में डिस्पेंसरी अटैच करा दी जाएगी। पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। भाजपा नेता गुलशन आनंद, भारत भूषण शील, आरएस लाल, मंजू सिंह, नवीन राघव, अमित मौर्य, सुरेश सुंदरानी, ईएसआईसी महानिदेशक अपर आयुक्त अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चरणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed