{"_id":"5c5f30c8bdec2273824473d2","slug":"41549742280-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आंवला में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने के लिए जमीन तलाशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आंवला में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने के लिए जमीन तलाशें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राज्य सरकार की विकास योजनाओं में तेजी लाने के लिए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में प्रशासनिक अफसरों की मीटिंग की। इसमें उन्होंने जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह और जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी से कहा कि जिले में कोई कृषि विज्ञान केंद्र नहीं है। आंवला में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने के लिए जमीन की तलाश करिए। न मिले तो उन्हें बताएं। वह खुद जमीन दिला देंगे।
बैठक में एसएसपी, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन, एक्सईएन, सिंचाई, एक्सईएन, नहर खंड, कृषि और उद्यान अधिकारी मौजूद रहे। सिंचाई मंत्री ने कानून व्यवस्था, राशन वितरण प्रणाली, बायोमैट्रिक प्रणाली, स्प्रिंकल सिंचाई पर चर्चा के साथ आवारा पशुओं को खुला छोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसपी से कहा कि सभी सर्किल ठीक से काम करें। थानों में लंबित फरियादियों के प्रार्थना पत्रों पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज हो। अधिकारी लघु-सीमांत किसानोें को स्प्रिंकल सिंचाई के लिए अनुदान खातों में भिजवाएं। उन्होंने कहा कि अलीगंज-सिरौली मार्ग और फरीदपुर से सिमरापुर बोरी, रामगंगा चौबारी, देवचरा होते हुए बिलारी-मुरादाबाद तक एनएच का काम भी जल्द शुरू कराने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एस्टीमेट भेजा जाएगा।