{"_id":"5c37a917bdec2273aa6b9ae1","slug":"41547151639-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ठेके पर चलेगी बहेड़ी की कताई मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ठेके पर चलेगी बहेड़ी की कताई मिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बहेड़ी में करीब पंद्रह साल से चल रही कताई मिल को फिर से चालू करने की तैयारी चल रही है। विधायक छत्रपाल सिंह ने इस मिल को चालू करने के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा था। इस पर मांगी गई रिपोर्ट पर डीएम ने भी सहमति की मुहर लगा दी है। इसके बाद इस मिल के शीघ्र शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
यह कताई मिल करीब 80 एकड़ जमीन पर बनी है, जो पहले कोऑपरेटिव के पास थी। घाटा होने के बाद यह मिल करीब पंद्रह साल से बंद पड़ी हुई है। बीच में इसे कई बार शुरू कराने की कोशिशें हुई लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इस मामले में क्षेत्रीय विधायक छत्रपाल सिंह ने खास दिलचस्पी दिखाई और उसका प्रस्ताव तैयार करके शासन में भेजा था। इसे चालू करने के लिए शासन ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह से रिपोर्ट मांगी थी। इस पर उन्होंने मिल के चालू होने से करीब डेढ़ से ढाई हजार लोगों को रोजगार मिलने की बात कहते हुए आख्या भेज दी है। इसके बाद इस मिल के दोबारा चालू होने के रास्ते खुल गए हैं। विधायक छत्रपाल सिंह का कहना है कि इस बार इस मि को चालू कराने के लिए एक कंपनी को कांट्रेक्ट दिया गया है। उसे कार्य करने की अनुमति भी दे मिल गई है।