फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली में पारा 3.4 डिग्री पहुंचा, तीन दशक में दिसंबर की सबसे सर्द रात

बरेली में पारा 3.4 डिग्री पहुंचा, तीन दशक में दिसंबर की सबसे सर्द रात

Fri, 28 Dec 2018 02:43 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
बरेली में पारा 3.4 डिग्री पहुंचा, तीन दशक में दिसंबर की सबसे सर्द रात
बरेली। पहाड़ों की बर्फीली हवा ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। दिन में धूप खिलने के बावजूद रात में शीतलहर से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बरेली और आसपास इलाकों में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। बृहस्पतिवार को बरेली में पारा गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले तीन दशक में दिसंबर में यह सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन तक मध्यम और घना कोहरा पड़ने और शीतलहर बढ़ने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन

बरेली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस था जो बृहस्पतिवार को गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान एक दिन पहले 19.6 डिग्री सेल्सियस था जो 24 घंटे में 0.7 डिग्री कम हो गया। मौसम में नमी लगातार बनी हुई है। हालांकि रात में मध्यम और कहीं-कहीं घने कोहरे के बावजूद दिन में धूप खिल रही है, लेकिन उत्तर पश्चिमी चलने वाली बर्फीली हवाओं से शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन यानी 28 से 31 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने के अलावा मध्यम और घना कोहरा पड़ने की भविष्यवाणी की है। रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पहाड़ों पर जमी बर्फ दिन में धूप निकलने से पिघल रही है। उसमें उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवाएं शीतलहर में तब्दील होकर मैदानी इलाकों में कहर बरपा रही हैं। आगामी तीन दिन तक मध्यम घना कोहरा और शीतलहर बरकरार रहेगी। सुबह को देर से धूप निकलेगी और शाम को कोहरा पड़ने से सूर्य जल्दी अस्त दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी का प्रकोप बढ़ने से रात में सड़कों पर वाहनों के आवागमन में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed