{"_id":"5bfdad0dbdec2241ac3bc4f4","slug":"41543351565-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना खरीद में दलाली रोकने को डीएम ने बनाई जांच कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना खरीद में दलाली रोकने को डीएम ने बनाई जांच कमेटी
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने चीनी मिल और गन्नाक्रय केंद्रों पर दलाली रोकने के लिए 18 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है, जिसमें सभी छह तहसीलों के एसडीएम को नोडल अफसर नामित किया है। जांच में इनके साथ दो सहायक नोडल होंगे। जांच दल किसी भी क्रय केंद्र पर दलाल या बिचौलियों की सूचना मिलने पर तुरंत छापामारी करेगा।
एसडीएम सदर एमपी सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार, बाट माप निरीक्षक और ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी क्रय केंद्रों पर छापामारी करेंगे। इसी तरह फरीदपुर, नवाबगंज, बहेड़ी, मीरगंज तहसील में वहां के एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलदार, बाट माप निरीक्षक और ज्येष्ट गन्ना अधिकारी टीम में होंगे। जांच दल प्रतिदिन किसी न किसी गन्ना क्रय केंद्र या चीनी मिल पर छापामारी करेंगे। दलाल या बिचौलिए मिलने पर तुरंत पुलिस बुलाकर एफआईआर दर्ज कराएंगे। किसी किसान की समस्या मिलने पर उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराने की जिम्मेदारी भी इस टीम पर होगी।