फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीडीओ ने लगाई ‘फटकार’ तब बना अनाथ का ‘आधार’

सीडीओ ने लगाई ‘फटकार’ तब बना अनाथ का ‘आधार’

Wed, 21 Nov 2018 02:15 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ ने लगाई ‘फटकार’ तब बना अनाथ का ‘आधार’
बरेली। अनाथालय में पली-बढ़ी बिटिया का आधार कार्ड बनाने में मंत्री जी के सहायक समेत बैंक के कर्मचारी गुरेज कर रहे थे। बैंक में तैनात कर्मचारी ने जनप्रतिनिधि की संस्तुति के नाम पर संबंधित विधानसभा के विधायक (मंत्री) की संस्तुति मांग ली। अनाथ बिटिया मंत्री के स्थानीय दफ्तर में पहुंची तो मंत्री के सहायक ने उसे ‘शर्मसार’ करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। अमर उजाला ने इसकी प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो सीडीओ ने इसका संज्ञान लिया। बैंक अधिकारियों की बैठक में उन्होंने नाराजगी जताई। तब कहीं मंगलवार को दस्तावेज लेकर आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन

आर्य समाज अनाथालय में पली-बढ़ी नेपाल की अनाथ बिटिया का विवाह हाल ही में संपन्न हुआ। ससुराल वालों ने उसका बैंक में खाता खुलवाना चाहा तो कर्मचारी ने आधार के लिए तमाम दस्तावेज जमा कराने के बाद नियमानुसार जनप्रतिनिधि की संस्तुति मांगी। ससुराल वालों ने अपने वार्ड के पार्षद का संस्तुति पत्र दिया तो बैंक ने उसे खारिज कर विधायक (मंत्री) का संस्तुति पत्र लाने को कहा। बिटिया अपने ससुराल वालों के साथ मंत्री जी के स्थानीय ऑफिस में संस्तुति पत्र लेने पहुंची तो उनके सहायक ने उसे ‘शर्मसार’ कर भगा दिया। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जनप्रतिनिधि में शहरी क्षेत्र में सभासद, विधायक, सांसद किसी की भी संस्तुति मान्य होती है, लेकिन कर्मचारी ने परिवार को गुमराह किया। सोमवार को बैंक अधिकारियों के साथ मीटिंग में सीडीओ ने इस मामले पर नाराजगी जताई और अनाथ का आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी करने की हिदायत दी। मंगलवार को बैंक ने पार्षद के संस्तु़ति पत्र पर ही आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी कर दी।
विज्ञापन


कैंप लगाकर बनेंगे अनाथों के ‘आधार’
सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि यह समस्या सिर्फ एक अनाथ की नहीं बल्कि अनाथालयों में पल रहे सैकड़ों बच्चों की है। उन्होंने आगामी दिनों में आर्य समाज अनाथालय में कैंप लगाकर अनाथ बच्चों के आधार कार्ड बनाने की पहल शुरू करने की बात कही। बोले, आधार कार्ड बनने से बच्चे जनकल्याणकारी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बेहद गंभीर मामला है। बैंकों की बैठक में अनाथ का आधार बनाने में हो रही लापरवाही पर एलडीएम को निर्देशित किया था। जल्द ही, प्रत्येक अनाथ बच्चे का आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। - सत्येंद्र कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed