फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दिवाली अपने घर में मनाने की ख्वाहिश अधूरी रही

दिवाली अपने घर में मनाने की ख्वाहिश अधूरी रही

Tue, 06 Nov 2018 02:38 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
दिवाली अपने घर में मनाने की ख्वाहिश अधूरी रही
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भले ही 2022 तक हर एक गरीब को छत उपलब्ध कराने के दावे किए हों, मगर सरकारी व्यवस्था में यह ख्वाहिश इस बार भी दिवाली से पहले तक अधूरी ही रही। प्रधानमंत्री आवास योजना में डूडा से चयनित 154 लाभार्थियों को रामगंगा नगर आवासीय योजना में घर मिल भी गए, लेकिन शासन से अनुमति पत्र न आने से उनको कब्जा नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में दस हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। आवेदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बरेली विकास प्राधिकरण ने रामगंगा नगर में अपने पहले से बने 154 ईडब्ल्यूएस आवासों को पीएम आवास योजना में बदल दिया। डूडा से छह माह पहले भेजी गई पहली सूची में बीडीए ने लाटरी सिस्टम से पहले चरण में 154 लाभार्थियों को ईडब्ल्यूएस मकान देने की प्रक्रिया पूरी कर अनुमति के लिए शासन को लिखकर भेज दिया। हालांकि अब तक शासन से जवाब नहीं आया। दिवाली से पहले शासन से गाइड लाइन मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा न होने से दिवाली से पहले लाभार्थियों को आवास नहीं मिल पाए। गरीब लाभार्थियों की अपने घर में दिवाली मनाने की ख्वाहिश अधूरी रह गई। बीडीए रामगंगा नगर में 110 ईडब्ल्यूएस मकान बनवा भी रहा है, ताकि दूसरे चरण में इनको दिया जा सके।
विज्ञापन


प्रथम चरण में 154 लाभार्थियों को मकान देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। शासन से लाभार्थियों को कब्जा देने के लिए अनुमति मांगी गई थी। जवाब न आने से मकानों में चयनित लाभार्थियों को पजेशन नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed