{"_id":"5bd20cd3bdec22276562329b","slug":"41540492499-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन से खाली पद भरने को फिर शुरू हुई कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन से खाली पद भरने को फिर शुरू हुई कवायद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खाली पड़े प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों के पदों को प्रमोशन से भरने को लेकर एक बार फिर कवायद शुरू हुई है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है।
बता दें कि जिले के काफी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक नहीं हैं और कुछ शिक्षकों ने वरिष्ठता को लेकर हाईकोर्ट में केस भी किया था। हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया। मगर उच्च प्राथमिक स्कूलों में कई सालों से पदोन्नति बाधित है। टीईटी की अनिवार्यता को लेकर भी दिक्कतें बनी हुई हैं। मगर शासन से निर्देश आने के बाद प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खाली पड़े प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के पदों को प्रमोशन से भरने को लेकर एक बार फिर प्रक्रिया शुरू की गई है। इसको लेकर बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने सभी खंड विकास अधिकारियों से निर्धारित प्रारूप में सूचना उपलब्ध कराने को कहा है।