{"_id":"5b75d10842c7921a411d7dbf","slug":"41534447880-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 तक कर सकते हैं चैलेंज इवेल्यूशन को आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 तक कर सकते हैं चैलेंज इवेल्यूशन को आवेदन
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने चैलेंज इवेल्यूशन के ऑनलाइन आवेदन गुरुवार से शुरू कर दिए। छात्र 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। प्रति प्रश्नपत्र निर्धारित दो हजार रुपये की फीस भी ऑनलाइन जमा होगी। कॉपी का मूल्यांकन कुलपति द्वारा नामित दो मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा कराया जाएगा।
चैलेंज इवेल्यूशन को लेकर छात्र परेशान हो रहे थे। विश्वविद्यालय ने अब आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। दोनों मूल्यांकनर्ताओं द्वारा दिए गए अंकों के औसत का अंतर अगर 15 फीसदी से कम हुआ तो अंकों में कोई बदलाव नहीं होगा और फीस जब्त हो जाएगी। अगर 15 फीसदी से ज्यादा अंतर मिलता है तो पुराने अंकों को दोनों मूल्यांकनर्ताओं के अंकों के औसत से बदल दिया जाएगा। जमा शुल्क में से पांच सौ रुपये काटकर बाकी 15 सौ रुपये वापस कर दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर एनएन पांडेय ने बताया कि जिन छात्रों को दोबारा कॉपी चेक करानी है वे 31 तक हर हाल में आवेदन कर दें।