फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गीत-संगीत के बाद पुरस्कार से नवाजी गईं तीज क्वीन

गीत-संगीत के बाद पुरस्कार से नवाजी गईं तीज क्वीन

Sun, 12 Aug 2018 12:43 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 12 Aug 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
गीत-संगीत के बाद पुरस्कार से नवाजी गईं तीज क्वीन
 हरियाली तीज के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में कई समितियों, क्लबों, सामाजिक संगठनों और स्कूलों में तीजोत्सव आयोजित हुआ। इसमें गीत, संगीत और नृत्य का महिलाएं और छात्राओं ने हिस्सा लेते हुए लुत्फ उठाया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में सभी ने एक दूूजे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

रोटरी क्लब ऑफ बरेली ने होटल गाला गैलेक्सी में तीजोत्सव आयोजित किया। ‘बॉलीवुड स्टाइल’ में आयोजित कार्यक्रम में महिला सदस्य अपनी पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेस की वेशभूषा में सजधजकर शामिल हुईं। उन्होंने बॉलीवुड के गानों पर ग्रुप डांस प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर बच्चों ने कैटवॉक से लोगों का मन मोह लिया। स्पॉट गेम्स मेहंदी और चूड़ी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड क्वींस का भी चुनाव किया गया। कार्यक्रम में संयोजिका मेघा कृष्ण, क्लब अध्यक्ष दीपक मंगल, सचिव विनय कृष्ण, मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



नीलू मेहरोत्रा बनीं तीज क्वीन
होटल गाला गैलेक्सी में आयोजित तीजोत्सव में महिलाओं ने गेम्स, डांस, वन मिनट गेम, तंबोला आदि प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुरस्कार जीते। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राधा सिंह और जजेज पैनल में उर्मिला बाजपेयी, जेके साहनी रहे। देर शाम तक चले कार्यक्रम में नीलू मेहंदी रत्ता तीज क्वीन के ताज से नवाजी गईं। कार्यक्रम का संचालन मनीषा बिंदल ने किया। इस अवसर पर बलजीत कौर, डॉ. संध्या गंगवार, अलका गुप्ता, नेहा अरोरा, भावना अग्रवाल, श्वेता प्रीति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेहंदी लगाने पर मिला सम्मान
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने इंद्रानगर में तीज महोत्सव का आयोजन किया। इसमें अनाथालय की लड़कियों ने सभी महिलाओं को खूबसूरत डिजायनर मेहंदी लगाई। इस पर उन्हें सम्मानित किया गया। इससे पहले महिलाओं ने गीत संगीत और नृत्य कर सबका मन मोह लिया। यहां भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम में पार्षद शालिनी जौहरी, सुधा सक्सेना, प्रीति आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

स्कूलों में मना तीजोत्सव
शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज में तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें शीतल साहू प्रथम रहीं। प्रिंसिपल राधिका चंद, शिक्षिका शीतल त्यागी, श्वेता, विशाखा शर्मा आदि मौजूद रहीं। श्रीविष्णु बाल सदन जूनियर हाईस्कूल में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता मेें प्रथा, गुनगुन, कुमकुम, रिया को विजेता बनने पर प्रिंसिपल मंजू खत्री ने पुरस्कृत किया। एसएसवी इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में रंगोली, नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यहां रोटरी क्लब बरेली हेरिटेज की पूर्व अध्यक्ष अंजलि शर्मा, प्रिंसिपल ऊषा शर्मा, नीता, पल्लवी, रीमा आदि मौजूद रहीं। संस्कार किड्स एकेडमी में सावन उत्सव मनाया गया। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले डाले गए, मेहंदी लगवाई, घेवर और फ ेनी की मिठाई बांटीं गईं। सावन सुंदरी का खिताब कविता ओबेराय के सिर पर सजा।


यहां भी आयोजित हुए कार्यक्रम
सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने ग्रीन पार्क एक्सटेंशन में तीजोत्सव मनाया। बलवीर कौर, विजयलक्ष्मी ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। आयोजित लकी ड्रॉ में रानी उपाध्याय विनर रहीं। गो ग्रीन के तहत सभी को एक पौधा भेंट किया गया। मानव सेवा क्लब ने डॉ. सुशीला गिरीश इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव आयोजित किया। वर्षा पाठक को तीज क्वीन के ताज से नवाजा गया। मेहंदी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed